सावधान रहें! बाजार में बिक रहा कैंसर वाला लहसुन, खरीदने से पहले चैक करें

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 08:58 PM (IST)

नारी डेस्क: लहसुन हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है ये तो सब जानते हैं। लहसुन में एक नहीं अनेक फायदे होते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने तक लहसुन औषधि की तरह काम करता है। लहसुन में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं जबकि इसका नियमित सेवन सूजन को कम करने में भी मदद करता है।  कुछ अध्ययन यह भी बताते हैं कि लहसुन कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। इसे कच्चा, पकाकर या पेस्ट के रूप में खाया जा सकता है, लेकिन अगर लहसुन सही होगा तो...क्योंकि मार्कीट में जो लहुसन मिल रहा है वह आपको बीमार नहीं बहुत बीमार कर सकता है। जी हां, क्योंकि जो खूबसूरत दिखने वाला लहसुन आप खा रहे हैं वो कैंसर का कारण बन सकता है। 

खूबसूरत दिखने वाला लहसुन दे सकता है कैंसर | Chinese lahsun se cancer hota hai

अच्छा दिखने वाला लहसुन खा रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि बाजार में चाइनीज लहसुन तेजी से बिक रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो बाजार में बिकने वाला चाइनीज़ लहसुन साइज में बड़ा और सफेद होता है। उस पर कोई दाग और धब्बे नहीं मिलते हैं। लहसुन देखने में साफ-सुथरा और अट्रेक्टिव लगता है जिसके चलते ग्राहक इसे ही खरीद रहे हैं जबकि ये लहसुन सेहत के लिए नुकसानदेह है। चाइनीज लहसुन खाने से आपको आंत में भी समस्या से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है, अगर आप लगातार इस लहसुन का सेवन कर रहे हैं। 

दरअसल, चीनी लहसुन की खेती आधुनिक तरीके से की जाती है जिसमें केमिकल और कीटनाशकों का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। चीनी लहसुन में सिंथेटिक पदार्थ भी होते हैं जो खतरनाक (Chinese Garlic Side Effect) हो सकते हैं। सेहत को होने वाले इन नुकसानों को देखते हुए भारत में चीनी लहसुन पर बैन (Chinese Garlic Banned In India) लगा दिया गया था।

PunjabKesari

चीनी लहसुन और भारतीय लहसुन में अंतर|  Chinese lahsun kaisa hota hai | Chinese garlic vs indian garlic

चीनी लहसुन का आकार आमतौर पर छोटा होता है लेकिन जो मार्कीट में नकली कैमिकल वाला लहसुन मिल रहा है वह आकार में बड़ा और खूबसूरत लगता है। रंग में हल्का सफ़ेद और गुलाबी होता है। भारतीय लहसुन की तुलना में इसकी सुगंध हल्की होती है। असली लहसुन का ऊपरी हिस्सा उबड़-खाबड़ होता है और बाहरी छिलका काफी पतला होता है। अगर लहसुन की बाहरी सतह काफ़ी ज़्यादा सॉफ्ट और शेप बिल्कुल परफ़ेक्ट दिख रही हो तो यह नकली हो सकता है। भारतीय लहसुन अपनी तेज और तीखी गंध के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ेंः महिला को White Discharge क्यों और कब होता है? जानिए कारण और देसी इलाज

दाग और धब्बे वाला लहसुन खरीदें | Chini lahsun ki Pahchan

बाजार में लहसुन खरीदते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। खूबसूरत की बजाए दाग और धब्बे वाला लहसुन खरीदे। भारतीय लहसुन में थोड़े दाग और धब्बे रहते हैं और इसकी कली पतली होती है। उसपर रेशे रहते हैं। इसी के साथ बाजार में कम दामों पर अच्छा दिखने वाले लहसुन को खरीदने से परहेज करें। 

PunjabKesari

चाइनीज लहसुन से हो सकता है कैंसर | chinese lahsun ke nuksan

एक्सपर्ट की मानें तो चाइनीज लहसुन को केमिकल से तैयार किया जाता है। यह बाजारों में सस्ते दाम में उपलब्ध है। कई दिनों तक लगातार इस लहसुन का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। इसका केमिकल आंत खराब कर सकता है। सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है।

यह भी पढ़ेंः औरतों को Thyroid होने की निशानियां, बीमारी कंट्रोल करने का देसी नुस्खा

देसी लहसुन खाने के फायदे ही फायदे | lahsun ke fayde

इसकी जगह पर अगर आप देसी लहसुन खाते हैं तो आपको फायदे ही फायदे हैं।  लहसुन उन लोगों के लिए वरदान है जिन्हें जोड़ दर्द, गठिए की समस्या है। यह नसों की सफाई करता है, जिन लोगों को वेरिकोज वेन्स यानि नस ब्लॉकेज की समस्या हैं उन्हें लहसुन जरूर खाना चाहिए। दूध में लहसुन की कलियां उबाल कर पीनी चाहिए। इससे नसों की सारी गंदगी साफ होती है। 

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना: लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं।

दिल की सेहत: यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण: लहसुन में एलीसिन होता है जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है।

सूजन कम करना: लहसुन का नियमित सेवन शरीर की सूजन कम होती है।

पाचन में सुधार: यह पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बढ़ाने और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में सहायक है।

वजन कंट्रोल रखें: लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। 

कैंसर से बचाव: बहुत से अध्ययन इस बात की पुष्टि भी करते हैं कि लहसुन कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।

लहसुन को आप कच्चा, पकाकर, पेस्ट के रूप में या आचार के रूप में खा सकते हैं लेकिन उचित मात्रा में ही इसका सेवन करें।  इसके लिए चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static