बिहार की बहू का रॉयल लुक! छठ पूजा पर सोने से लदी, साड़ी की शान ने सबको किया हैरान
punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 01:58 PM (IST)
नारी डेस्क: छठ पूजा के मौके पर जहां हर कोई श्रद्धा और आस्था में डूबा था, वहीं बिहार की बहू सीमा सिंह ने इस पवित्र पर्व पर अपने रॉयल लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। करोड़ों की दौलत की मालकिन सीमा सिंह अपने हर त्यौहार पर पारंपरिकता और ठाठ का बेहतरीन संगम दिखाती हैं। इस बार भी उन्होंने पीली साड़ी और सोने के भारी गहनों से ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग उन्हें “छठ की रानी” कहने लगे।
पीली साड़ी में दिखीं छठ की महारानी
छठ पूजा के तीसरे दिन सीमा सिंह अपने पूरे परिवार के साथ घाट पर नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर बारीक सुनहरी कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क किया गया था। उनके इस पारंपरिक लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं “देसी लुक में रॉयल क्वीन!” साड़ी के साथ सीमा ने शाइन वाले गुलाबी ब्लाउज को कैरी किया, जिसकी राउंड नेकलाइन और हाफ स्लीव्स लुक को और निखार रही थीं।
सोने के हार से बढ़ी रॉयल लुक की चमक
अपने लुक को और शाही बनाने के लिए सीमा ने गले में दो गोल्ड नेकपीस पहने एक चोकर डिजाइन का और दूसरा लंबा भारी हार। इसके साथ उन्होंने कानों में गोल्ड झुमके, मांग टीका और नथ भी पहनी। हाथों में लाल चूड़ियां और कड़े उनके पारंपरिक अंदाज को और भी ग्लैमरस बना रहे थे। उंगलियों में कई स्टाइलिश रिंग्स के साथ सीमा का यह देसी-रॉयल कॉम्बिनेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पति मृत्युंजय सिंह की सादगी ने खींचा ध्यान
जहां सीमा सिंह ने अपनी रईसी का जलवा दिखाया, वहीं उनके पति मृत्युंजय सिंह ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना और घाट पर हाथ जोड़कर पूजा की। दोनों का यह रईसी और सादगी का कंट्रास्ट लोगों को खूब पसंद आया। एक यूजर ने लिखा “सीमा जी जितनी ग्रेसफुल दिख रही हैं, उतने ही सिंपल लग रहे हैं उनके पति। परफेक्ट जोड़ी!”
संस्कारों और परंपराओं से गहरा लगाव
सीमा सिंह भले ही करोड़ों की मालकिन हैं, लेकिन संस्कार और परंपरा उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं। वो हर त्यौहार पूरे रीति-रिवाज से मनाती हैं और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देती हैं। बताया जाता है कि जब उन्होंने मुंबई के वर्ली में 185 करोड़ का घर खरीदा था, तब भी उन्होंने गृह प्रवेश पूजा पूरे विधि-विधान से की थी।
सोशल मीडिया पर छा गया सीमा का लुक
सीमा सिंह की छठ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स उन्हें “छठ क्वीन” कह रहे हैं तो कुछ उनके पारंपरिक स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा “आज की आधुनिक महिला, जो परंपरा और रॉयल्टी दोनों को साथ लेकर चलती है।”
स्टाइल टिप्स आप भी पा सकती हैं ऐसा लुक
अगर आप भी छठ पूजा या किसी पारंपरिक अवसर पर रॉयल देसी लुक अपनाना चाहती हैं, तो सीमा सिंह से इंस्पिरेशन ले सकती हैं पीले या सुनहरे रंग की सिल्क साड़ी पहनें। उसके साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज (जैसे गुलाबी या लाल) चुनें। गोल्ड जूलरी और लाल चूड़ियां पहनकर लुक को कंप्लीट करें। सिंपल हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप से ग्रेस बनाए रखें। Bihar Bahu Chhath Puja Look,

