''मेरी आँखों का तारा था...'' Chatori Rajani का हाल-बेहाल, मां-बाप ने बेटे के लिए दोस्तों से की प्रार्थना

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 09:33 PM (IST)

नारी डेस्कः फेमस यूट्यूबर चटोरी रजनी उर्फ रजनी जैन इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रही है। उनके चाहने वालों के पैरों तले जमीन उस समय खिसक गई जब उन्होंने मशहूर फूड ब्लॉगर रजनी जैन की सोशल मीडिया पर पोस्ट पड़ी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बारे में जानकारी दी की उनके लाडले बेटे तरण जैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। रजनी के 16 साल के बेटे तरण जैन का एक एक रोड एक्सीडेंट में दुखद निधन हो गया। रजनी का दुख उनके चाहने वालों की आंखों में भी आंसू दे गया। अक्सर अपनी वीडियो में रजनी बेटे तरण के साथ नजर आती थी लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ भी होगा उन्होंने कभी नहीं सोचा था। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajani Jain | Content Creator (@chatorirajani)

चटोरी रजनी की टीम ने किया निवेदन

इस समय रजनी इस हालात में नहीं है कि वह फोन का इस्तेमाल कर सके। टीम चटौरी रजनी ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा की इस दुखद समय में रजनी जैन अपना फोन इस्तेमाल करने की स्थिति में नहीं और उनका सोशल अकाउंट भी उनकी टीम ही हैंडल कर रही है। हम आपके समर्थन के लिए हृदय से आभारी हैं और इस गहरे दुख को आपके साथ साझा करना चाहते थे। रजनी के लिए, आप सिर्फ अनुयायी नहीं बल्कि परिवार हैं।हम विनम्रतापूर्वक प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं कि उनके बेटे की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्राप्त हो।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajani Jain | Content Creator (@chatorirajani)

तरण की अंतिम विदाई, पेरेंट्स ने किया दोस्तों से निवेदन 

तरण जैन के माता-पिता अपने बच्चे तरण की अंतिम विदाई के लिए उनके दोस्त व अपने करीबियों से प्रार्थना करते नजर आए। उन्होंने फेयरवेल की पोस्ट में साझा करते लिखा। 

चटोरी रजनी ने इस पोस्ट के साथ लिखा- प्रेम से भरे हृदय और अनगिनत यादों के साथ, मैं आप सभी को आमंत्रित करती हूँ कि हम मिलकर मेरे अनमोल तारण को अंतिम विदाई दें और उसकी मोक्ष की प्रार्थना करें। वह मेरी सबसे बड़ी खुशी, मेरी आँखों का तारा था, और उसकी अनुपस्थिति एक ऐसा शून्य छोड़ गई है जिसे कोई शब्द भर नहीं सकते। हम तरण के सभी मित्रों और शुभचिंतकों को सादर आमंत्रित करते हैं कि वे रविवार, 23 फ़रवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे हिंद अपार्टमेंट्स, सेक्टर 5, द्वारका में हमारे साथ शामिल हों।

आपकी उपस्थिति और प्रार्थनाएँ हमारे लिए शब्दों से परे मायने रखती हैं। आइए, हम सब साथ मिलकर उसकी पवित्र आत्मा का सम्मान करें और उस रोशनी का उत्सव मनाएँ जो उसने हमारे जीवन में बिखेरी थी। हमारे हमेशा दिल में- तारण की मां और पापा

यह समय सच में तरण के माता-पिता के लिए काफी दुखद है। भगवान तरण की आत्मा को शांति दें और इस दुखद घड़ी में पेरेंट्स को हिम्मत दें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static