नाखूनों का बदलता हुआ रंग देता है इन बीमारियों के संकेत

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 11:33 AM (IST)

नाखून कैल्शियम और केरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी या कई बीमारियां होने पर केरेटिन की सतह प्रभावित होने लगती है, जिस वजह से नाखूनों में कुछ बदलाव आने लगता है। आज हम आपको नाखूनों में आए कुछ बदलाव के बारे में बताएंगे, जो हमे कुछ बीमारियों के संकेत देते है। 

 

नाखून पीले होने के कारण
अगर नाखून का रंग हल्का पीला है तो यह एनीमिया, हृदय रोग, कुपोषण व लिवर संबंधी बीमारियों का संकेत है। इसके अलावा फंगस इंफैक्शन की वजह से भी पूरा नाखून पीली हो जाता है। 

 

नाखून सफेद होने के कारण
अगर नाकून पूरी तरह सफेद पड़ जाते है तो यह लिवर, हृदय या आंतों की बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 

 

नाखून नीले होने के कारण
शरीर में ऑक्सीजन का संचार सही ढंग से न चलने के कारण नाखून नीले पड़ जाते है। इसके अलावा यह फेफड़ों में इंफैक्शन, निमोनिया या दिल की बीमारियों का संकेत हो सकता है।

 

मोटे और रूखे नाखून
अगर नाखून ज्यादा मोटे और खुरदरे है तो यह फंगल इंफैक्शन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा रोग-प्रतिरोधक क्षमता में कमी आनें से भी नाखून ऐसे दिखने लगते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static