कभी सिर पर दुपट्टा तो कभी Hot लुक, रैंप पर उतरी मृणाल ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 12:30 PM (IST)

कान्स से हसीनाओं का एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहे हैं। वहीं बी-टाउन एक्ट्रेस मृणाल ने भी अपने हर लुक के साथ फैंस को अट्रैक्ट किया है। यहां पहले दिन मृणाल ने रैंप पर ब्लैक बॉडीकान ड्रेस में अपना हॉट अंदाज दिखाया। वहीं दूसरे दिन एक्ट्रेस ने लेवेंडर शिमरी साड़ी में अपनी अदाएं दिखाई। वहीं अब एक्ट्रेस के कुछ और कान्स लुक सामने आए हैं तो चलिए डालते हैं इन सब पर एक नजर...

हुस्न परी बन रेड कार्पेट पर उतरी मृणाल 

मृणाल ठाकुर ने इस बार पहली कान्स में डेब्यू किया है। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने हर लुक के साथ फैंस को अपनी यूनिक ड्रेसिंग सेंस दिखाई है। हाल ही में मृणाल का रेड कार्पेट लुक सामने आया है जिसमें वह व्हाइट कलर के गाउन में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस के गाउन की बात करें तो उसमें साइड कट लगा था जो उन्हें सबसे हटके लुक दे रहा था। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की यह ड्रेस डिजाइनर फाल्गुन शॉह पिकॉक ने डिजाइन की है। लाइट मेकअप, कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स और ओपन हेयर्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

तीसरे लुक में भी ढाया कहर

वहीं इससे पहले मृणाल की कान्स फेस्टिवल से तीसरे लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में उन्होंने फ्यूजन लुक में एकदम किलर पोज दिए थे। मृणाल ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी। हुड वाली ड्रेस, हाई हील्स, मैचिंग ईयररिंग्स, न्यूड मेकअप के साथ मृणाल ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दूसरे लुक में भी दिखाया था कमाल 

कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे लुक के लिए सिल्वर लैवेंडर साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी में लगा लॉन्ग पल्लु उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा था। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की यह ड्रेस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक ने डिजाइन की थी। मिनमिल एक्सेसरीज, मैचिंग ईयररिंग्स, ओपन हेयर्स और डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पहले दिन दिखा था मृणाल का हॉट अंदाज 

वहीं मृणाल ने अपने पहले लुक से ही फैंस का दिल जीत लिया थ। उन्होंने फर्स्ट लुक के लिए ऑल ब्लैक ड्रेस कैरी की थी। ब्लैक लेस पेंट सूट और सीक्विन जैकेट में एक्ट्रेस ने अपना हॉट अंदाज दिखाया था। एक्ट्रेस ने डिजाइनर ध्रूव कपूर की ग्लिटरी जैकेट और स्टूडिया रेवेंडा का स्विम सूट कैरी किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मृणाल ने अपने हर डेब्यू लुक में फैंस का दिल जीता है। ऐसे में फैंस उन्हें हर एक लुक में पसंद कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static