कान्स फेस्टिवल में छाया B-Town Actress का अंदाज, रेड कार्पेट पर अपने लुक से किया सबको इंप्रेस

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 12:36 PM (IST)

विदेश के सबसे चर्चित फिल्म फेस्टिवल कान्स की शुरुआत हो चुकी है। बीते दिन यानी 16 मई से शुरु हुए इस फेस्टिवल में कई एक्ट्रेसेज ने अपने लुक का जलवा बिखेरा है। वहीं भारत की ओर से भी कई बी-टाउन हस्तियां इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी चिल्लर समेत कई एक्ट्रेस इस बार कान्स में डेब्यू करने जा रही हैं। तो चलिए आपको डालते हैं इन सबके लुक पर एक नजर...

ईशा गुप्ता 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने व्हाइट गाउन में कान्स में अपना डेब्यू किया। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने यह गाउन क्लोथिंग ब्रैंड निकोलस जेबरन(Nicolas Jebran) का कैरी किया था जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी। गाउन की नेकलाइन बहुत ही यूनिक थी। गाउन में सी थ्रू डिटेल दी गई थी वहीं बस्ट पोर्शन पर किया गया फ्लोरल एंबैलिशमेंट गाउन को काफी आईकैची बना रहा था। इस गाउन में ईशा अपने टोन्ड लैग्स फ्लॉन्ट करती दिखी। बालों में बन बनाकर, आंखों में ब्लैक आईलाइनर, न्यूड आईशैडो, कॉन्टोर चीक्स और मैरुन लिपस्टिक के साथ ईशा ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मानुषी चिल्लर 

मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी चिल्लर ने कान्स में सफेद रंग का ट्यूल गाउन कैरी किया। आपको बता दें कि उन्होंने यह गाउन फैशन डिजाइनर हाउस फोवरी से कैरी किया था। ऑफ शॉल्डर गाउन में वह काफी प्यारी लग रही थी। गाउन की बात करें तो इसमें कॉर्सेट डिटेल्स, प्लंजिंग नेकलाइन और फ्रिल  डिटेल्स के साथ व्हाइट ट्यूल लॉन्ग ट्रेल थी। बालों में एक्ट्रेस ने वेवी कर्ल्स और गले में नेकपीस पहन अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

उर्वशी रौतेला 

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने डिजाइन सीमा काउचर का डिजाइन किया हुआ गुलाबी ट्यूल गाउन कैरी किया था लेकिन उर्वशी के द्वारा पहने गए क्रोकोडाइल ज्वेलरी ने इवेंट में लाइमलाइट ले ली। वहीं अगर बात एक्ट्रेस के गाउन की करें तो यह ऑफ शॉल्डर फ्लोरल रफ्लस टियर गाउन था। बालों में हाई बन, डार्क मेकअप और कानों में लॉन्ग बालियां कैरी कर एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मासूम मीनावाला 

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मासूम मीनावाला भी कॉन्स में शामिल हुई। मासूम ने रेड कार्पेट के लिए एकदम यूनिक और रिवीलिंग लुक कैरी किया। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने लुक से सभी को आकर्षित कर लिया। वहीं उनके लुक की बात करें तो उन्होंने हाई स्लिट डेनिम स्कर्ट के साथ ब्लैक टॉप और सेम जैकेट कैरी की। कानों में गोल्ड ईयररिंग्स कैरी कर और डॉर्क मेकअप के साथ मासूम ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static