व्यापार में आ रही रुकावटें दूर करने के लिए दशहरे पर इन खास चीजों का करें दान
punjabkesari.in Sunday, Sep 28, 2025 - 03:44 PM (IST)

नारी डेस्क : देशभर में इन दिनों मां दुर्गा के पवित्र नौ दिनों की धूम मची हुई है। नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस साल दशहरा 02 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि दशहरे पर किए गए कुछ खास उपाय सालभर के लिए शुभ फल प्रदान करते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है दान करना।उन्नाव के ज्योतिषाचार्य के अनुसार, दशहरे पर कुछ विशेष चीजों का दान करने से जीवन में तरक्की, व्यापार में उन्नति और घर-परिवार में सुख-शांति आती है।
पीले वस्त्रों का दान
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, दशहरे के दिन पीले रंग के वस्त्र में नारियल, मिठाई और जनेऊ किसी ब्राह्मण को दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दान न केवल धार्मिक दृष्टि से पुण्यदायी होता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
लाभ: इस उपाय से व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में समृद्धि का आगमन होता है।
सफेद वस्त्रों का दान
सफेद रंग शांति, पवित्रता और करुणा का प्रतीक माना जाता है। दशहरे के दिन सफेद धोती, साड़ी, कुर्ता-पायजामा, अंगोछा या रुमाल जैसे वस्त्र किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दान मन को शुद्ध करता है और आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है।
लाभ: इस उपाय से जीवन में मानसिक शांति, सकारात्मकता और आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ती है।
यें भी पढ़ें : आंखें बता देती हैं हाई ब्लड प्रेशर का पहला संकेत, न करें नजरअंदाज वरना बढ़ सकता है खतरा
गुप्त दान करें
धार्मिक ग्रंथों में गुप्त दान को सर्वोच्च दान माना गया है। दशहरे के दिन बिना दिखावे के गुप्त रूप से अन्न, वस्त्र या धन किसी ब्राह्मण, साधु-संत या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। यह दान न केवल आपके अहंकार को दूर करता है बल्कि इसे सबसे शुद्ध दान कहा गया है।
लाभ: गुप्त दान करने से दरिद्रता समाप्त होती है, घर में सुख-समृद्धि आती है और कलह-कलेश दूर होकर परिवार में शांति बनी रहती है।
नारियल और मिठाई का दान
दशहरे के दिन नारियल और मिठाई का दान विशेष रूप से शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नारियल को शुभ फल का प्रतीक माना जाता है और मिठाई दान करने से जीवन में मिठास और खुशियां आती हैं। इस दिन ब्राह्मणों, साधु-संतों या जरूरतमंद लोगों को नारियल और मिठाई अर्पित करना अत्यंत पुण्यदायी होता है।
लाभ: इस दान से व्यापार में प्रगति होती है, नए अवसर खुलते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
जनेऊ का दान
जनेऊ को धार्मिक और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। दशहरे के दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को जनेऊ का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दान न केवल धार्मिक दृष्टि से पुण्यकारी है, बल्कि इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक संतुलन भी बना रहता है।
लाभ: जनेऊ का दान करने से व्यापार में वृद्धि होती है, आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं और जीवन में समृद्धि का आगमन होता है।
गेहूं और चावल का दान
दशहरे के दिन गेहूं और चावल का दान करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इसे जरूरतमंदों, ब्राह्मणों या असहाय लोगों को देने से धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह दान घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
लाभ: इस दान से करियर में सफलता मिलती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
साबुत मूंग का दान
दशहरे के दिन साबुत मूंग का दान करना बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया दान सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना पुण्य प्रदान करता है। आप इसे ब्राह्मणों, जरूरतमंदों या असहाय लोगों को दे सकते हैं।
लाभ: साबुत मूंग का दान करने से कारोबार में विशेष लाभ होता है, रुके हुए कार्य बनते हैं और जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है।
दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं है, बल्कि यह दान और पुण्य का भी खास अवसर है। इस दिन सही वस्तु का दान करने से सालभर सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इसलिए इस बार दशहरे पर दान जरूर करें और मां दुर्गा से अपने जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।