चाय के साथ बनाकर खाएं टेस्टी ब्रेड वड़ा

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2020 - 02:40 PM (IST)

अगर आप भी शाम की अकेली चाय पी कर बोर हो गए है तो आज हम आपके लिए चटपटे ब्रेड वड़ा की रेसिपी लाएं हैं। खास बात है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। तो आइए जानते हैं, इसे बनाने की रेसिपी...

ब्रेड वड़ा बनाने की सामग्री:

चावल का आटा- 1/2 कप 
सूजी- 1/4 कप 
ब्रेड स्लाइस- 6 ( टुकड़ों में कटे हुए)
दही- 1/2 कप 
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
अदरक- 1 टुकड़ा (कुद्दूकस किया हुआ)
करीपत्ता- 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2(बारीक कटी हुई)
नमक- स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए

PunjabKesari

 ब्रेड वड़ा बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बाउल में ब्रेड, दही, चावल का आटा और सूजी डालकर मिलाएं। 
2. फिर इसे करीब 20 मिनट तक ढककर अलग रखें। 
3. अब इसमें बाकी सामग्री मिलाएं। 
4. हाथों में थोड़ा-सा तेल लगाकर मिश्रण के वड़े तैयार करें। 
5. अब पैन में तेल गर्म कर उसमें वड़ों को सुनहरा होने तक तलें। 
6. लीजिए आपके वड़े बनकर तैयार हैं। 
7. इन्हें सर्विंग प्लेट में निकाल कर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static