दिमाग की नस फटने से 30 मिनट पहले आने लगते हैं ये Fast संकेत, तुरंत इलाज की होती जरूरत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 09:39 PM (IST)

नारी डेस्कः दिमाग शरीर का सबसे सेंसेटिव अंग है। दिमाग से जुड़ी कोई दिक्कत हो जाए तो सारी बॉडी गड़बड़ा जाती है। अनहैल्दी लाइफस्टाइल में इन दिनों हाई ब्लड प्रैशर, ब्रेन स्ट्रोक और दिमाग की नस फटने के मामले ज्यादा सुनने को मिल रहे हैं। दिमाग की नस फट जाए तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है हालांकि जब दिमाग की नस फटती है पहले कुछ संकेत मिलते हैं जिसे मिनी ब्रेन स्ट्रोक (Mini Stroke) या टीआईए (Transient Ischemic Attack) भी कहा जाता है। जब यह दिक्कत होती है तो शरीर एक तरफ से सुन्न होना या कमजोरी, अचानक बोलने में दिक्कत, देखने में परेशानी, चक्कर आना, और तेज सिरदर्द की समस्या हो सकती है। 

दिमाग की नस फटने से पहले शरीर कौन-कौन से संकेत देता है?

मिनी स्ट्रोक और TIA (Transient Ischemic Attack) एक चेतावनी है कि आपके दिमाग में कोई गंभीर समस्या (जैसे स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज) होने वाली है। यह अस्थायी होता है और 1 से 30 मिनट तक रह सकता है लेकिन इसे हल्के में लेना जानलेवा हो सकता है।

PunjabKesari

1. शरीर के एक तरफ सुन्नता या कमजोरी

हाथ, पैर या चेहरे का एक हिस्सा सुन्न या ढीला महसूस होना। उस हिस्से में कमजोरी महसूस होना। 
कोई भी सामान पकड़ने या चलने में असमर्थता।
चेहरे के एक तरफ मुस्कान ढीली पड़ जाना।

2. बोलने और समझने में कठिनाई

बोलने में और समझने में अचानक कठिनाई आना। शब्द या भाषा समझ ना आने जैसे सही शब्द ना निकल पाना या सामने वाले की बात समझ में ना आना। अचानक मूक (चुप) हो जाना

3. देखने में समस्या

एक या दोनों आंखों से धुंधला या डबल दिखने लगता है।
एक आंख से दिखाई देना बंद हो जाना।
चीजें घूमती हुई या टेढ़ी-मेढ़ी दिखना।

4. संतुलन या चलने में दिक्कत

अचानक चक्कर आना।
संतुलन खोकर गिर जाना।
सीधा चलने में परेशानी।

5. अचानक और तेज सिरदर्द (बिना कारण के)

बहुत तेज, हथौड़े जैसा सिरदर्द। यह सामान्य सिरदर्द जैसा नहीं होता बल्कि “जिंदगी का सबसे खराब सिरदर्द” जैसा महसूस हो सकता है। साथ में जी मिचलाना या उल्टी भी हो सकती है।

6. निगलने या चेहरे की मांसपेशियों में गड़बड़ी

खाना या पानी निगलने में परेशानी। 
बोलते या मुस्कुराते समय एक तरफ का चेहरा गिरा हुआ लगना।
मुंह से लार टपकना।
PunjabKesari

इन संकेतों को कब गंभीर मानें? 

इन संकेतों को आप FAST Test के जरिए पकड़ सकते हैं।
F – Face (चेहरा): क्या मुस्कुराने पर एक तरफ का चेहरा नीचे गिर रहा है?
A – Arms (हाथ): क्या दोनों हाथ एक साथ ऊपर नहीं उठ पा रहे?
S – Speech (बोलना): क्या भाषा साफ नहीं है? लड़खड़ाहट है?
T – Time (समय): तुरंत डॉक्टर को दिखाएं! हर मिनट कीमती है।

दिमाग की नस फटने का खतरा किन लोगों को ज्यादा होता है?

हाई ब्लड प्रेशर (BP) के मरीज
शुगर और कोलेस्ट्रॉल के रोगी
धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले
मोटापा और अनहैल्दी लाइफस्टाइल
जो तनाव और चिंता में रहते हैं।
हार्ट डिज़ीज़ या स्ट्रोक का पारिवारिक इतिहास रहने वाले लोगों को इसका खतरा ज्यादा रहता है। 

क्या करें अगर कोई लक्षण दिखे?

तुरंत 108 या नजदीकी आपातकालीन सेवा को कॉल करें।
मरीज को बाईं तरफ लिटाएं और सिर ऊंचा रखें।
कुछ भी खाने या पीने के लिए न दें।
मरीज को शांत रखें और खुद घबराएं नहीं।
PunjabKesari

ब्रेन स्ट्रोक से बचाव कैसे करें?

रोजाना BP और शुगर की निगरानी रखें।
संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करें।
धूम्रपान और शराब से बचें।
तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन या योग करें।
साल में एक बार हेल्थ चेकअप ज़रूर करवाएं।

जरूरी नोटः दिमाग की नस फटने से पहले शरीर चेतावनी देता है। जरूरी है कि हम उन संकेतों को समय पर समझें और तुरंत चिकित्सा सहायता लें। याद रखें, हर मिनट अहम है, और समय रहते कदम उठाने से जान बचाई जा सकती है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static