साइरस मिस्त्री के निधन से सदमे में बॉलीवुड, दीया मिर्जा ने लोगों से की खास अपील

punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 03:38 PM (IST)

टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का आज हिंदू रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार दोपहर को हुई सड़क दुर्घटना में मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। उनके निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था। आम आदमी से लेकर  बॉलीवुड के सिलेब्स ने भी उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है। 

PunjabKesari
साइरस मिस्त्री की मौत पर दुख जताते हुए  बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अनुमप खेर ने अपने पोस्ट में लिखा-  “सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएँ! ओम शांति। "

PunjabKesari
एक्टर बमन ईरानी ने भी अपने पोस्ट में लिखा- 'साइरस का निधन पारसी समुदाय के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैं उनके निधन की खबर सुन बेहद शॉक्ड और दुखी हूं। हमारे देश का और बिजनस जगत का एक बड़ा आदमी जो पारसी समुदाय का था, वह छोड़कर चला गया। वह भी इन कम उम्र में, बेहद दुखद है। ' बता दें कि  बमन और साइरस दोनों ही पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

PunjabKesari
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा- 'यह चौंकाने वाली खबर है कि साइरस मिस्त्री इस दुनिया में नहीं रहे। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।'मध्य मुंबई के वर्ली में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में हिन्दू रीति रिवाजों से मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया गया। 

PunjabKesari
वहीं दीया मिर्जा ने लोगों से कारों में सीट बेल्ट पहनने का आग्रह किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मैं आपसे अपनी सीट बेल्ट पहनने के लिए निवेदन करती हूं। अपने बच्चों को सीट बेल्ट पहनना सिखाएं। इससे जान बचती है।’
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static