प्यार हो तो ऐसा! शादी के बाद नहीं हुआ इन स्टार्स का एक भी अफेयर, Loyal Couples की बने मिसाल

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 06:00 PM (IST)

किसी भी रिश्ते को लॉयल होकर निभाया जाए तो वो रिश्ता कभी नहीं टूटता। ऐसे ही रिश्ते की मिसाल बने बॉलीवुड के कुछ कपल्स जिन्होंने शादी के बाद कभी किसी तीसरे शख्स को अपनी लाइफ में आने नहीं दिया। पूरी ईमानदारी से पार्टनर संग अपना रिश्ता निभाया, उनकी केयर की और दूसरे कपल्स के लिए भी प्रेरणा बन गए। चलिए जानते है उन लॉयल कपल्स के नाम...

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का आता हैं जिनकी अरैंज मेरिज खूब चर्चा में आई। दोनों ही बॉलीवुड के आइडियल कपल कहलाते हैं जिनके शादी के बाद कभी किसी के साथ नाम नहीं जुड़ा। दोनों अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभा रहे है। शाहिद मीरा को लेकर काफी केयरिंग भी है।

PunjabKesari

अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन

PunjabKesari

अभिषेक बच्चन ने करिश्मा या फिर रानी मुखर्जी जिससे भी प्यार किया, उनके साथ अपना रिश्ता कभी छिपाया नहीं, यहां तक की शादी की बात भी हुई लेकिन फैमिली इशू की वजह वो इनसे शादी नहीं कर पाए। मगर शादी के बाद भी अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन संग अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाया। दोनों की ईमानदारी तो है कि शादी के करीब 14 साल बाद भी दोनों के रिश्ते कोई दरार नहीं आईं।

बॉबी देओल-तान्या देओल

PunjabKesari

बॉबी देओल- तान्या की जोड़ी भी हिट हैं। बॉबी देओल और तान्या की शादी को करीब 25 साल हो चुके हैं। बॉबी न सिर्फ तान्या को दिलो जान से चाहते हैं, बल्कि उनके होम डेकोर के बिजनेस में उन्हें पूरा सपोर्ट भी करते हैं। शादी के इतने साल बाद भी दोनों पूरी ईमानदारी से रिलेशन निभा रहे हैं।

रितेश देशमुख- जेनेलिया डिसूजा

PunjabKesari

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बेस्ट कपल की लिस्ट में आते हैं। दोनों ने साल 2012 में जेनेलिया से शादी की थी। शादी के बाद कभी दोनों में से किसी के अफेयर की खबर नहीं आई बल्कि इन दोनों ने अपना एक अलग कपल गोल सेट किया।

अजय देवगन-काजोल

PunjabKesari

जी हां, यह भी एक ऐसा कपल है जिनका शादी से पहले भले ही कईयों के साथ नाम जुड़ा हो लेकिन शादी के बाद इन्होंने कभी किसी के साथ अपना नाम नहीं जुड़ना दिया। अजय-काजोल ना सिर्फ बेस्ट पति-पत्नी है बल्कि परफेक्ट पेरेंट्स भी कहलाते है।

शाहरुख खान-गौरी खान

PunjabKesari

शाहरुख खान रील लाइफ में जितने रोमांटिक है रियल लाइफ में उतने केयरिंग हसबैंड है। शाहरुख-गौरी को भी बॉलीवुड का बेस्ट कपल कहा जाता है, दोनों में इतना प्यार है कि इन्होंने अपनी लाइफ में कभी किसी तीसरे को नहीं आने दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static