कपड़ों की अदला-बदली के चक्कर में सामने आया Athiya और Rahul का प्यार

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 05:36 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज रही हैं जिनका दिल क्रिकेटर पर आया। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का नाम भी जुड़ चुका है जो आज ही क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने जा रही है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने केएल राहुल को अपना लाइफपार्टनर चुना। आखिर कैसे दोनों मिले और कैसे इनके बीच प्यार शुरु हुआ ये सब जानने के लिए फैंस भी एक्साइटिड हैं तो चलिए इस पैकेज में हम आपको इनकी लवस्टोरी ही बताते है और साथ ही बताते है कि कैसे कपड़ों की अदला-बदली के चक्कर में उनका प्यार दुनिया के सामने आ गया।

पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में है राहुल और अथिया

अथिया और के एल राहुल पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में है। दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखने की तमाम कोशिश भी की लेकिन नहीं छिपा पाए। पहले इनके लिवइन रिलेशनशिप की अफवाहें थी लेकिन जब केएल राहुल ने BCCI के डॉक्यूमेंट में पार्टनर की जगह अथिया शेट्टी का नाम लिखा तो इनका रिश्ता कन्फर्म हो गया। इनके प्यार की शुरुआत साल 2019 में हुई थी वो भी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर दोस्ती और बाद में इनकी लवस्टोरी शुरू हुई। सीक्रेट रिलेशनशिप में रहते हुए ये दोनों साथ में समय बिताते लेकिन इन्होंने लोगों के सामने अपने रिश्ते की भनक नहीं लगने दी। साल 2019 में अथिया ने के एल राहुल को बर्थ डे विश किया था और साथ में लिखा था  हैप्पी बर्थडे माय पर्सन। इसके अलावा कई तस्वीर ने इनके रिश्ते का सच लोगों के सामने लाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

कपड़ों की अदला-बदली ने खोली इनके रिश्ते की पोल

दरअसल, अथिया शेट्टी ने कई बार केएल राहुल के कपड़े पहने हुए तस्वीरें शेयर की। कभी अथिया ने केएल राहुल की टीशर्ट पहनी तो कभी हुड्डी। ऐसे कई मौके जब केएल राहुल और अथिया शेट्टी को एक ही कपड़ों में अलग-अलग मौकों पर स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में फोटोशूट भी करवाया था। इसके बाद तो दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करना शुरू कर ही दिया। वही पहली बार दोनों को साथ में पब्लिकली अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर में देखा गया थे। इस दौरान सुनील शेट्टी भी उनके साथ पहुंचे थे। सुनील शेट्टी भी बहुत खुश है कि उनकी बेटी ने केएल राहुल को अपना जीवनसाथी चुना।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

बता दें कि के एल राहुल का नाम अथिया से पहले एक्ट्रेस सोनल चौहान के साथ भी जुड़ा था। सोनल को क्रिकेट काफी पसंद है। यही नहीं राहुल और मॉडल निधि अग्रवाल की डेटिंग खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। कहा जाता है कि निधि और राहुल मुंबई के एक कैफे में मिले थे। वही, सुनील शेट्टी ने अपने खंडाला वाले घर में बेटी अथिया की शादी करने का फैसला लिया। हर पिता की तरह उन्होंने भी अथिया की शादी को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बेटी की शादी पर अन्ना ने संगीत सेरेमनी पर स्पेशल डांस भी किया। सुनील शेट्टी ने अथिया की शादी पर कई नामी बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स को भी बुलाया। रिपोर्ट्स की माने तो अथिया और केएल राहुल की वेडिंग रिसेप्शन होगी।

। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static