'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन से सदमे में बाॅलीवुड, नम आंखों से स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 11:47 AM (IST)

भारत के सबसे तेज धावक फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह दुनिया को कल रात अलविदा कह गए। 91 साल के मिल्खा सिंह को कुछ समय पहले कोरोना वायरस के चलते  चंडीगढ़ के PGI हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आखिर में वह दुनिया को अलविदा कह गए। मिल्खा सिंह के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। कई सेलेब्स ने मिल्खा सिंह को नम आंखो से श्रद्धांजलि दी है। 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी है। प्रियंका ने लिखा, 'आपने हमारी पहली मुलाकात को इतना खास बना दिया था। मैं आपकी विनम्रता से प्रेरित हूं। हमारे देश में आपके योगदान से प्रभावित हूं। ओम शांति मिल्खा जी। उनके परिवार को प्यार और प्रार्थना।' 

 

 

रवीना टंडन 

रवीना टंडन ने लिखा, 'आपसे मिलने का सौभाग्य मिला था सर, हम सभी के दिलों में आपका एक विशेष स्थान हमेशा रहेगा! जब भी हमें प्रेरित होने की आवश्यकता होगी, "भाग मिल्खे भाग" हमारे कानों में गूंजेगी! शांति।'

 

 

तापसी पन्नू

एक्ट्रेस ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'और वह उड़ गया।' 

 

 

शाहरूख खान

बाॅलीवुड के किंग खान यानि शाहरूख खान ने भी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, 'फ्लाइंग सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी और उनकी विरासत बेजोड़ रहेगी... मेरे लिए एक प्रेरणा... लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा। रेस्ट इन पीस मिल्खा सिंह सर।'

 

 

अक्षय कुमार 

एक्टर ने लिखा, 'मिल्खा सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर अविश्वसनीय रूप से दुखी हूं। एक ऐसा किरदार जिसका मुझे हमेशा पर्दे पर ना निभाने का पछतावा होता है।'

 

 

अनुपम खेर

एक्टर ने मिल्खा सिंह की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'अपने आपको मिल्खा सिंह समझता है क्या?” जब कोई शख़्सियत एक मुहावरा बन जाए तो वो उनकी महानता का प्रतीक बन जाता है। मुझे एक दो बार मिल्खा सिंह जी से मिलने का सौभाग्य मिला था। बहुत कम लोगो में ऐसी उदारता देखने को मिलती है। वो हर आयु के लिए प्रेरणा का प्रतीक थे और रहेंगे। ओम शांति!'

 

 

फरहान अख्तर 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static