श्रीदेवी की मौत कैसे हुई थी? क्रैश डाइट या एक्सीडेंट, पति बोनी कपूर ने खोला राज़
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 01:57 PM (IST)
नारी डेस्क: 24 फरवरी 2018 को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अचानक निधन न केवल उनके परिवार बल्कि देशभर के फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। इस डेथ एनिवर्सरी पर जानते हैं कि उनके निधन के पीछे क्या कारण थे।
दुबई में हुआ निधन
श्रीदेवी उस समय दुबई गई थीं एक शादी अटेंड करने। वह जिस होटल के कमरे में रुकी थीं, वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। हालांकि उनके निधन की असली वजह उस समय स्पष्ट नहीं हो पाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीदेवी को पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या थी। इस वजह से डॉक्टर ने उन्हें कभी भी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने से मना किया था।
क्रैश डाइट और भूख से जुड़ी परेशानी
श्रीदेवी अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी के दौरान अपनी फिटनेस का खास ध्यान रख रही थीं। उनके पति बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि श्रीदेवी बहुत स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं। वह डिनर में बिना नमक वाला खाना खाती थीं और अक्सर भूखी रहती थीं। बोनी कपूर ने कहा, "श्रीदेवी एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं, जिसमें वह नमक नहीं लेती थीं। कभी-कभी यह उन्हें बेहोश कर देता था।"
ये भी पढ़ें: श्रीदेवी की लाडली ने चलाया स्टाइल का जादू- पहना ऐसा गाउन, मॉडर्न लुक से लूटी महफिल
एक्सीडेंटल डेथ
बोनी कपूर ने खुलासा किया कि श्रीदेवी की मौत नेचुरल नहीं थी, बल्कि एक एक्सीडेंटल डेथ थी। उन्होंने कहा कि जब उनसे पूछताछ हो रही थी, तो उन्होंने लगभग 24 से 48 घंटे तक इस बारे में जवाब दिए। उन्होंने आगे बताया कि शादी के बाद उन्हें पता चला कि श्रीदेवी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं। डेथ वाली शाम भी उन्हें कई बार चक्कर आए थे। रेस्ट करने के लिए वह कमरे में गई थीं और बाद में बाथरूम चली गईं। फिर वापस नहीं आईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पानी में डूबने की वजह से उनका निधन हुआ।
जीवनशैली और स्वास्थ्य चेतावनी
बोनी कपूर ने यह भी बताया कि श्रीदेवी अक्सर भूखी रहती थीं क्योंकि वह सुंदर दिखना चाहती थीं। डॉक्टर भी कहते थे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है और कभी-कभी ब्लैकआउट हो जाता था। श्रीदेवी की मौत ने सभी को यह सिखाया कि स्वास्थ्य की अनदेखी और स्ट्रिक्ट डाइट का गंभीर असर भी हो सकता है। श्रीदेवी का जाना न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस के लिए बेहद दुखद था। उनके पति बोनी कपूर के खुलासे से यह साफ हुआ कि उनका निधन केवल स्ट्रिक्ट डाइट और एक्सीडेंट का नतीजा था। यह घटना हमें याद दिलाती है कि स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए।

