पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान पर मर मिटीं थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, लेकिन एक गलती ने कर दिया रिश्ता खत्म

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 05:19 PM (IST)

नारी डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी हत्या किए जाने का दावा किया गया है, जिसे बलूचिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए बताया है। हालांकि अभी तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबरों के बीच इमरान खान का पुराना निजी जीवन और खासकर उनकी लव लाइफ भी फिर चर्चा का विषय बन रहा है।

जीनत अमान और इमरान खान का अफेयर

70 के दशक की सुपरहिट बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान और इमरान खान का अफेयर उस समय मीडिया की हेडलाइन बनता था। दोनों पहली बार 1979 में मिले थे, जब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई थी। कहा जाता है कि पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीनत अमान और इमरान खान ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की केमिस्ट्री इतनी मशहूर थी कि अक्सर उनकी मुलाकातों और रिश्ते को लेकर खबरें आती रहती थीं।

PunjabKesari

क्यों टूटा दोनों का रिश्ता?

इस खूबसूरत रिश्ते के ख़त्म होने के पीछे एक बड़ी वजह थी  इमरान खान का क्रिकेट करियर। उस समय इमरान चोट की वजह से फॉर्म में नहीं थे और अच्छे से खेल नहीं पा रहे थे। ऐसे में पाकिस्तान मीडिया और लोगों ने आरोप लगाया कि जीनत संग अफेयर के कारण इमरान फोकस नहीं कर पा रहे हैं।

कहा जाता है कि इन आलोचनाओं और दबाव की वजह से इमरान ने अपने करियर पर ध्यान देने के लिए जीनत से दूरी बनाई। वहीं जीनत अमान भी इस विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। धीरे–धीरे दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

PunjabKesari

इसके बाद दोनों कभी एक-दूसरे से नहीं मिले और उनकी यह लव स्टोरी अधूरी ही रह गई।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static