कोई शादी के 11 तो कोई 18 साल बाद बनीं मां, इस साल इन सितारों के घर गूंजी किलकारियां

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 06:49 PM (IST)

साल 2022 में कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स शादी के बंधन में बंधे तो वहीं कुछ सितारों के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी। आलिया भट्ट, सोनम कपूर से लेकर बिपाशा बसु तक कई एक्ट्रेस इस साल मां बनीं। चलिए आज के पैकेज में उन्हीं स्टार्स के बारे में बताते हैं जो इस साल बने पेरेंट्स।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर 

दोनों इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे और 6 नवंबर को उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया। जिसका नाम कपल ने 'राहा' कपूर रखा। आलिया ने शादी के दो महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सोनम कपूर-आनंद आहूजा

शादी के 4 साल बाद सोनम ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। सोनम ने अपने बेटे का नाम 'वायु' रखा है जिसका मतलब होता है हवा या समीर।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

 

भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया

इसी साल अप्रैल में काॅमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर बेटे की किलकारियां गूंजी। जिसका नाम लक्ष्य रखा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

 

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

साल की शुरूआत में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी। देसी गर्ल ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा के बसु के घर शादी के 6 साल बाद नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपनी प्रिंसेस का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी 

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी के घर इस साल दो नन्ही परियों ने जन्म लिया। अप्रैल, 2022 में देबिना ने पहली बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम कपल ने लियाना रखा और 7 महीने बाद दूसरी बेटी को जन्म दिया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

 

शिल्पा सकलानी-अपूर्व अग्निहोत्री

फिल्म ‘परदेस’ के एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री के घर शादी के 18 साल बाद किलकारियां गूंजी है। कपल ने अक्टूबर 2022 में बेटी का स्वागत किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

काजल अग्रवाल-गौतम किचलू

साउथ इंडस्‍ट्री की एक्‍ट्रेस काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम कीचलू से साल 2020 में शादी की थी और अप्रैल, 2022 में एक बेटे की मां बनी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

 

ये थे वो स्टार्स जो इस साल पेरेंट्स बनें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static