बड़ी खबर: दिल्ली के लाल किले में जबरदस्त धमाका, 8 लोगों की मौत की पुष्टि
punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 08:14 PM (IST)
नारी डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कार में जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं शुरुआती खबरों में मिली जानकारी में कहा जा रहा है कि 8 लोगों की इस बलास्ट में जान चली गई है।

विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया। इस धमाके से आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हैं, धमाके की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालातों को देखकर तो यह लग रहा है कि यह बड़ी साजिश हो सकती हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
दिल्ली धमाके का मुख्य आरोपी सुसाइड अटैकर उमर नबी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने खोले चौंकाने वाले खुलासे

