काला या सेंधा नमक, जानिए कौन सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 05:42 PM (IST)

नमक खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। आमतौर पर लोग सफेद, सेंधा व काला तीन तरह के नमक खाते हैं। मगर लोग ज्यादातर सफेद नमक का इस्तेमाल करते हैं। मगर सामान्य नमक में आयोडीन अधिक होने से यह सेहत के लिए अधिक फायदेमंद नहीं माना जाता है। ऐसे में आप अपनी नॉर्मल सफेद नमक की जगह पर सेंधा या काला नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपनी डेली डाइट में कौन सा नमक शामिल कर सकते हैं...

चलिए जानते है काला और सेंधा नमक में से ज्यादा हेल्दी कौन सा हैं....

काला नमक

काला नमक हिमालयन काला नमक भी जाना जाता है। इसमें करीब 84 प्राकृतिक खनिज और पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में सूजन, कब्ज, एसिडिटी, पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं दूर रहने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे विस्तार से...

. पेट संबंधी समस्याएं रखें दूर

काला नमक को चाट, सलाद, चटनी आदि पर डालकर खाया जाता है। इसके सेवन से पेट में सूजन, दर्द, एसिडिटी, मतली आदि से आराम मिलता है।

PunjabKesari

. एसिडिक फ्री

इसमें एसिडिक नहीं बल्कि कुछ ऐसे खनिज होते हैं जो शरीर को एसिड रीफ्लक्स से होने वाले नुकसान को कम करते हैं।

. कब्ज से दिलाएं छुटकारा

काला नमक लैक्टेसिव की तरह भी काम करते हुए कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

. मांसपेशियों को आराम

इसमें पोटेशियम होने से मांसपेशियों दर्द, ऐंठन की समस्या से आराम मिलता है।

. दिल रखें स्वस्थ

इसके सेवन से ब्लड वेसेल्स खोलने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ऐसे में काला नमक खाने से दिल स्वस्थ रहने व इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतार कम रहता है।

. वाटर रिटेंशन से बचाव

इसमें सोडियम कम होने से वाटर रिटेंशन की समस्या से बचाव रहता है।

. स्किन के लिए फायदेमंद

काले नमक में एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से डेड स्किन सेल्स रिपेयर होते हैं। इसके साथ ही फटी एड़ियों से भी आराम मिलता है।


सेंधा नमक

सेंधा नमक समुद्र या झील के खारा पानी वाष्पित करके बनता है। सोडियम क्लोराइड के रंगीन क्रिस्टल इसका रंग हल्का होता हैं। इसे कई जगहों पर हिमालयन पिंक सॉल्ट भी कहा जाता है। इसके साथ ही सेंधा नमक कई किस्मों मे पाया जाता है। इसमें मौजूद पोषक व आयुर्वेदिक गुणों के कारण आयुर्वेद में सेंधा नमक खाने की सलाह दी गई है। इसका इस्तेमाल ऑयुर्वेदा और होम्योपैथी दवा बनाने में भी होता है। चलिए जानेत हैं सेंधा नमक खाने के फायदे...

. शरीर डिटॉक्स करने में मददगार

इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

. शरीर का सुचारू रूप से काम करना

सेंधा नमक में कई ट्रेस मिनरल पाएं जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद मिलती है।

. कम आयोडीन

सेंधा नमक में काल नमक की तुलना में आयोडीन की मात्रा कम होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

. सांस से जुड़ी समस्याओं से दिलाएं आराम

इसका सेवन करने से सांस से जुड़ी समस्याओं से आराम रहता है। इसके अलावा खांसी, कफ आदि में भी यह राहत दिलाता है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, सुबह चाय में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पीने से कफ बाहर निकलने में मदद मिलती है।

. हाई ब्लड करें कंट्रोल

आप सफेद की जगह सेंधा नमक को डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आराम मिलता है।

. शरीर में सूजन करें कम

शरीर में सोडियम की अधिकता के कारण सूजन की समस्या हो सकती हैं। इस दौरान सेंधा नमक खाना फायदेमंद माना जाता है।

. इम्यूनिटी बूस्ट

सेंधा नमक इम्यूनिटी और स्टेमिना दोनों बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

कौन सा नमक ज्यादा हेल्दी?

सामान्य नमक की तुलना में काला और सेंधा दोनों नमक में ही सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में सेहत के लिहाज से दोनों को फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, खाने में सोडियम की मात्रा अधिक होने से हाई ब्लड प्रेशर, गुर्दे की बीमारी, स्ट्रोक और हृदय रोग होने का खतरा रहता है। मगर रोजाना के खाने में काला नमक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसे आमतौर पर चाट, सलाद आदि में डालकर ही खाया जा सकता है। इसके अलावा इसे रोजाना खाने से पाचन क्रिया ओवर एक्टिव होने की समस्या हो सकती हैं, जिसके कारण पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर सेंधा नमक को आप सामान्य के नमक से बदलकर रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होकर शरीर का बीमारियों से बचाव रहने में मदद मिलेगी। यह शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया से लड़कर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। मगर फिर भी दोनों नमक को सीमित मात्रा में ही लें। इसके अलावा टेबल सॉल्ट की जगह सेंधा नमक खाना बेस्ट ऑप्शन है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static