सलाम: काम और ममता को रखा साथ, नन्ही जान को लिए ड्यूटी कर रही ये महिला सिपाही

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 11:45 AM (IST)

कोरोनावायरस के कारण जहां हर तरफ लॉकडाउन हुआ है वहीं इस वक्त मोर्चे पर हमारे देश के जवान, पुलिसकर्मी दिन रात अपनी ड्यूटी दे रहे है। लॉकडाउन सफलतापूर्वक पूरा हो सके ऐसे में इन जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अब इनमें महिला कर्मचारी भी शमिल है जो कि अपने घर को तो संभाल ही रही है साथ ही वह अपनी ड्यूटी को भी निभा रही है।

PunjabKesari

एक महिला पत्नी, मां बहन सब होती है ऐसे में वह न ही अपने कर्तव्य को भूलती है और न ही अपनी ममता को पीछे छोड़ती है। एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई बिहार के सासाराम जिले की जहां एक महिला के सिर पर ड्यूटी का जुनून है वहीं उसके दिल में ममता भी है। महिला सिपाही पूजा कुमारी अपने बच्चे को लेकर ही रोड पर ड्यूटी कर रही है। अपनी नन्ही सी जान को कलेजे के साथ लगाए इस महिला ने ये दिखा दिया कि महिलाएं हर काम बखूबी संभाल सकती है।

रोज इस कड़ी धूप में अपने बच्चे के साथ ड्यूटी देना कोई आसान बात नही। सासाराम जिले के मुख्य चौराहे पर ड्यूटी देती इस महिला का 11 माह का बच्चा है जो ड्यूटी के वक्त मां के आंचल में ही रहता है। पूजा अपने दोनों फर्जो से पीछे न हटकर दोनों को बेखूबी से निभा रही है।

PunjabKesari

वहीं इस पर महिला सिपाही पूजा ने बताया कि, ' वह रोज 12 घंटे की ड्यूटी करती है। छोटा बच्चा घर पर रह नही पाता जिसके कारण वह उसे साथ ही ड्यूटी पर ले आती है। बच्चे को गोद में लेकर ही ड्यूटी करनी पड़ती है। जिससे परेशानी तो होती है लेकिन मां की ममता बच्चे को कभी छोड़ नही सकते।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static