BB18: ‘उंगली मत दिखा, हाथ तोड़कर जेब में दे दूंगा’ Mallika Sherawat की इस हरकत से चिढ़ गए Vivian Dsena

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 02:25 PM (IST)

नारी डेस्कः बिग बॉस 18 (Big Boss 18) में इस बार विवियन डीसेना (Vivian Dsena) नजर आ रहे हैं और विवियन डीसेना को देखकर फैंस का एक्साइडिट है क्योंकि विवियन की फैन-फोलइंग ही इतनी ज्यादा है। विवियन ने जितने भी सीरियल्स किए हैं सब हिट गए हैं। लोगों को विवियन का हर अंदाज ही पसंद आया है और अब तो वह बिग बॉस में भी छाए हुए हैं। विवियन डीसेना अपने गुस्से के लिए भी फेमस हैं। कुछ ऐसा गुस्सा उन्हें मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) की बात पर भी आ गया। मल्लिका का फ्लर्ट करना विवियन को पसंद नहीं आया क्योंकि मल्लिका ने विवियन के चेहरे पर हाथ लगाया था जिस पर विवियन का कहना था, 'मुझे अक्सर मुंह से बात करने की आदत है हाथ से नहीं'। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रजत दलाल और विवियन डीसेना के बीच उंगली करने को बहस (Vivian Dsena- Rajat Dalal Fight In BB House)

विवियन का ऐसा ही गुस्सा, अब नए प्रोमो में भी दिखा। इस पर भी लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं कोई उन्हें बदतमीज कह रहा है तो कोई उन्हें पूरा स्पॉट कर रहा है। नए प्रोमो में  विवियन-रजत के बीच इतनी बहस हो रही है कि घर का पूरा माहौल ही तनावपूर्ण हो गया। नए प्रोमो में विवियन ने रजत को उंगली दिखाई तो रजत का पारा हाई हो जाता है। वह विवियन को बोलते हैं, ‘उंगली मत दिखा हाथ तोड़कर जेब में दे दूंगा।’ विवियन रजत को बोल रहे हैं, ‘प्रॉब्लम आपका एटीट्यूड है।’ इस पर रजत और गर्म हो जाते हैं और वह कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘मैं आपका जूनियर आर्टिस्ट नहीं हूं जो आपकी सुन लूंगा। मैं नहीं जानता विवियन डीसेना कौन है?’ वैसे लड़ाई चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच वॉशरूम यूज करने के ऊपर थी। लेकिन रजत दोनों के बीच आ गए।

PunjabKesari

खैर ये तो आज देखेंगे लेकिन टीवी के इस डेशिंग स्टार का करियर बुलंदियों पर ही रहा। 2008 में पॉपुलर सीरियल 'कसम से' उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद मुधबाला, शक्ति, प्यार की ये एक कहानी, सिर्फ तुम, अजीब दास्तां है ये, जैसे फेमस सीरियल में वह नजर आए और हर अंदाज में ही विवियन को फेम मिला। अब देखना ये हैं विवियन की बिग बॉस 18 में अपनी कैसी छवि क्रिएट करते हैं, वैसे कुछ लोगों को विवियन का एटीट्यूड पसंद नहीं आ रहा। लोगों की उन्हें लेकर अलग-अलग राय है। कोई उन्हें दूसरा सिद्धार्थ शुक्ला कह रहा है तो कोई उन्हें दिखावटी बता रहा है।

PunjabKesari

पहली शादी टूटी, दूसरी शादी के इस्लाम कबूला और पढ़ने लगे 5 वक्त की नमाज

एक्टर के बैकग्राउंड की बात करें तो 36 साल के विवियन डीसेना का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। लेकिन उन्होंने स्कूल लाइफ से लेकर करियर तक का हर सफर मायानगरी में ही तय किया। पहली बार वह लोगों की नजरों में वैम्पायर के रूप में आए थे। प्यार की ए कहानी टीवी सीरियल ने उन्हें पहचान दी थी। उसके बाद मधुबाला के आरके, शक्ति के हरमन बनकर उन्होंने फैंस के दिल पर राज की। हालांकि पर्सनल लाइफ में भी विवियन सुर्खियां बटौरते रहे। पहली शादी उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस वाहविज डोराबजी से की थी लेकिन दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था।

PunjabKesari

दूसरी शादी उन्होंने इजिप्ट की पत्रकार नौरन अली (Nouran Ali) से की जिसके लिए उन्होंने इस्लाम कबूल किया था। विवियन क्रिश्चियन धर्म से ताल्लुक रखते थे और जब दूसरी शादी के लिए उन्होंने इस्लाम कबूला तो रिश्तेदारों ने उनके पिता से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे लेकिन पिता ने बेटे का स्पॉट किया। विवियन का कहना है कि वह 5 वक्त की नमाज पढ़ते हैं जिससे उन्हें सुकून मिलता है। विवियन की एक बेटी भी है जिनका नाम लायन डीसेना है।

PunjabKesari

बिग बॉस के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं विवियन डीसेना | Big Boss 18 Highest Paid Contestant

विवियन डीसेना की कुल संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, विवियन डीसेना की कुल संपत्ति 10-14 करोड़ रूपए के करीब है। वह सीरियल के पर एसिपोड के लिए 90,000 से 1 लाख रु. चार्ज करते हैं। वहीं, बिग बॉस के लिए पर वीक 5 लाख रु. चार्ज कर रहे हैं।

PunjabKesari

विवियन सिर्फ जनता ही बहुत से सेलिब्रिटीज की भी पसंद है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी विवियन डीसेना को अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया है लेकिन आपको विवियन डीसेना कैसे लगते हैं और बिग बॉस में उनकी गेम आपको कितनी इंप्रेस कर रही है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static