प्रकृति की गोद में बसा है Changlang, नेचर लवर जरूर बनाएं घूमने का प्लान

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 05:09 PM (IST)

घूमने का तो हर कोई शौकीन होता है। जहां कुछ लोगों को एडवेंचर पसंद होता है तो कई प्राकृतिक सुंदरता के दीवाने होते हैं। ऐसे में अगर आप भी नेचर लवर है तो भारत के अरुणाचल प्रदेश में चांगलांग में घूमने का प्लान कर सकती है। यहां पर आपको बेहद ही प्राकृतिक नजारों से भरी जगहें मिल जाएगी। जहां पर आप शांति व सुकून से अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

लेक ऑफ नो रिटर्न

लेक ऑफ नो रिटर्न, चांगलांग में स्थित एक खूबसूरत मगर अनोखे इतिहास से जुड़ी झील है। इस झील के पीछे एक इतिहास छिपा है। कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय इस जगह पर कई जहाज दफ्न हो गए थे। इसलिए इस झील को 'लेक ऑफ नो रिटर्न' कहा जाता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

मियाओ

मियाओ भी चांगलांग की खूबसूरत जगह है। यह चांगलांग में नोआ-देहिंग नदी के किनारे पर स्थित है। कहते हैं एक समय यहां पर तिब्बत लोगों को शरण मिली थी। ऐसे में इस जगह पर तिब्बत शरणार्थियों का घर भी कहते हैं। यहां की नदी आकर्षण का मुख्य केंद्र है जो इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में आप यहां पर खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

नामदफा नेशनल पार्क

अगर आप फैमिली के साथ घूमने जा रहे है तो नामदफा नेशनल पार्क में घूमना बेस्ट रहेगा। बता दें, साल 1983 में भारत सरकार ने इस पार्क को 'टाइगर रिजर्व' ऐलान किया गया है। पार्क ऊंचे व सुंदर पर्वतों से घिरा हुआ बेहद ही सुंदर दिखाई देता है। यहां पर टाइगर के अलावा हिमालयी भालू, हिम तेंदुआ और हाथी सहित वन्यजीवों की कई प्रजातियां है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static