सस्ते में है घूमने का प्लान तो इन खूबसूरत जगहों पर करें रुख

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 05:54 PM (IST)

आज के समय में हर कोई तनाव व चिंता में फंसा है। ऐसे में हर किसी का मन कोई शांत व सुकुन भरी जगह पर कुछ समय बीताने का करता है। मगर आर्थिक परेशानियों के कारण घूमने का प्लान बनाने के पहले बहुत सोचना पड़ता है। मगर आज हम आपको इस आर्टिकल में 4 ऐसे शहर के बारे में बताते हैं, जहां पर आप कम बजट में ही घूमने का मजा उठा सकते हैं। 

नागपुर

कम बजट में घूमने के लिए नागपुर भी बेस्ट शहर है। यहां पर आप सीताबुल्दी किला, दीक्षाभूमि, श्री राम मंदिर, महाराज बाग और चिड़ियाघर देखने का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही फुटाला झील, अंबाझरी झील के सुंदर नजारों को देखकर सकते हैं। इसके अलावा नागपुर के स्पेशल संतरों व बर्फी का स्वाद जरूर चखें।

PunjabKesari

PunjabKesari

उदयपुर

ऐतिहासिक चीजों के शौकीन लोगों के लिए उदयपुर की सैर करना बेस्ट रहेगा। यहां पर आप गहराई से अपने इतिहास को जान पाएंगे। साथ ही जयपुर और जोधपुर के मुकाबले उदयपुर बेहद सस्ता है। बात यहां घूमने की करें तो आप उदयपुर में सिटी पैलेस, सहेलियों की बावड़ी, पिछोला झील, सज्जनगढ़ पैलेस आदि देखने का आनंद मना सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

आगरा

सस्ते में घूमने के लिए आगरा बेस्ट जगहों में से एक हैं। यहां पर प्यार का प्रतीक ताजमहल देखने के साथ आम फतेहपुर सिकरी, जामा मस्जिद, चीनी का रोजा, मोती मस्जिद व आगरा का किला देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में आप कम बजट में ही अपनी यादों को कैमरे में कैद कर सकते हैं। आगरा की खूबसूरत जगह पर आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ घूम सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

ऋषिकेश

अगर आप अभी सिंगल है। साथ ही एडवेंचर के शौकीन है तो आपके घूमने के लिए ऋषिकेश बेस्ट रहेगा। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने का मजा उठा सकते हैं। ऋषिकेश में आप सस्ते में जिप लाइनिंग और बंजी जंपिंग कर सकते हैं। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर तीन पवित्र नदियों- गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम होता है। ऐसे में वहां पर गंगा स्नान करके शांति का अनुभव होगा। इसके अलावा स्वर्ग आश्रम, नीलकंठ महादेव मंदिर, बीटल्स आश्रम में जाना ना भूलें। 

PunjabKesari

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static