दवाइयां नहीं इन घरेलू चीजों से पाए पीरियड्स दर्द से आराम
punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 11:08 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2020_9image_11_07_298556601health.jpg)
कई महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में असहसनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे के मुख्य कारण शरीर में खून की कमी, हार्मोन में बैलेंस न होना, कमजोरी आदि होता है। ऐसे में भारी मात्रा में दर्द का अहसास होता है। वैसे तो बहुत सी महिलाएं इस पेन से राहत पाने के लिए दवाइयों का सेवन करती है। मगर इसतरह दवाइयों को खाने से शरीर में साइड इफेक्ट्स होने का खतरा रहता है। इसकी जगह आप कुछ घरेलू चीजों का सेवन कर इससे राहत पा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से आप जल्द ही इस दर्द से छुटकारा पा सकती है।
नारियल
अक्सर आपने अपने बड़ों से सुना होगा कि पीडियड्स के दिनों में ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने सेहत दरुस्त रहती है। ऐसे में नारियल का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है तो इसके राहत पाने के लिए सूखा नारियल खाने से जल्द ही राहत मिलती है।
गुड़
शरीर में खून की कमी होने के कारण भी दर्द ज्यादा होती है। ऐसे में गुड़ का सेवन करने से फायदा मिलता है। आयरन का मुख्य स्त्रोत होने के चलते इसके सेवन से दर्द से आराम मिलने के साथ शरीर में खून की मात्रा बढ़ने में मदद मिलती है।
अजवाइन का काढ़ा
अजवाइन का काढ़ा बना कर पीने से भी दर्द से छुटकारा मिलता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में 1+ 1/2 गिलास पानी उबालें। एक उबाल आने के बाद पानी में 2-3 चम्मच अजवायन और स्वादानुसार गुड़ डालकर 7-8 उबाल आने दें। काढ़े के तैयार होने के बाद इसे छन्नी की मदद से छान कर गर्मा- गर्म पिएं। आप इसे दिन में 1- 2 बार पी सकते हैं। इससे पीडियड पेन से राहत मिलने के साथ ब्लड फ्लो में बैलेंस रखने के साथ खून साफ होने में मदद मिलेगी।
हींग
हींग का सेवन करना भी काफी कारिगर साबित होता है। असल में, इस दौरान बहुत ही महिलाओं को पेट में गैस, एसिडिटी आदि की परेशानी होती है। इसके कारण बहुत बार महिलाएं पेट में दर्द होने का कारण एसिडिटी नहीं बल्कि पीरियड पेन समझती है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए चुटकीभर हींग का पानी के साथ सेवन करने से आराम मिलता है।
डाइट का रखें ध्यान
पीरियड्स के दिनों में ज्यादा तला- भुना, मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर डाइट में हरी सब्जियां, ग्रीन व हर्बल- टी, सीया सीड्स, सूखे मेवे, साथ ही उनकी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनमें आयरन, फोलिक एसिड, फाइबर, एंटी- ऑक्सीडेंट व एंटी- बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में मौजूद हो। इन चीजों का सेवन करने से पीरियड पेन से छुटकारा मिलने के साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलती है।
योगा व सैर
बहुत ही लड़कियां इस दौरान आराम करना ही सही समझती है। मगर फिर भी इन दिनों में योगा, मेडिटेशन या सैर करनी चाहिए।