शादी या पार्टी में दिखना है Glamours तो बर्थडे गर्ल अनुष्का शर्मा की Dresses से लें इंस्पिरेशन

punjabkesari.in Monday, May 01, 2023 - 01:45 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस की बात करें तो उसमें अनुष्का का नाम भी जरुर आता है। अनुष्का एक आर्मी फेमिली से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस की सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने दमदार फैशन के जरिए भी फैंस से सुर्खियां बटोरती हैं। आज अनुष्का अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में आपको उनकी कुछ ऐसी ड्रेसेज बतात हैं जिन्हें आप पार्टी से लेकर शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

गाउन 

आप पार्टी में सिंपल और इस तरह का ग्रे गाउन ट्राई कर सकती हैं। अनुष्का इस ड्रेस में बला की खूबसूरत दिख रही हैं ऐसे में अगर आप पार्टी में सबसे हटके कुुछ देखना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। कानों में हैवी ईयररिंग्स और डार्क मेकअप के साथ आप अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

लंहगा लुक 

ब्लैक तो लड़कियों का ऑलटाइम फेवरेट कलर होता है। ऐसे में अगर आप शादी में कुछ ब्लैक पहनने का सोच रही हैं तो अनुष्का का यह लहंगा ट्राई कर सकती हैं। ब्लैक चौली के साथ फ्लोरल लहंगा शादी में कैरी करके आप एक ग्लैमरस लुक ट्राई सकती हैं। 

PunjabKesari

साड़ी 

कई लड़कियों की साड़ी पहली पसंद होती है। अगर आप कुछ हैवी साड़ी शादी में पहनना चाहती हैं तो अनुष्का की यह रेड और गोल्डन हैवी बनारसी साड़ी ट्राई कर सकती हैं। बालों में गजरा जुड़ा बनाकर और लाइट मेकअप के साथ आप अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

पिंक सूट 

अगर आप कुछ सिंपल शादी में वियर करना चाहती हैं तो अनुष्का का यह पिंक सूट एकदम परफेक्ट रहेगा। ओपन हेयर और हैवी ईयररिंग्स कैरी करके आप अपना वेडिंग लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

हाई स्लिट गाउन

आजकल हाई स्लिट गाउन काफी ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आप पार्टी में कुछ वेस्टर्न तरह का डालने की सोच रही हैं तो इस तरह का गाउन शादी में कैरी कर सकती हैं। ऑल पर्पल गाउन के साथ आप पार्टी की जान बन सकती हैं। 

PunjabKesari

सिंपल सूट 

आप चाहें तो शादी में ऑल व्हाइट सिंपल सूट भी कैरी कर सकती हैं। कानों में हैवी बालियां वियर और पैरों में अनुष्का के जैसी पंजाबी जूती पहन आप शादी के फंक्शन में एकदम गॉर्जियस लुक ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static