डाइट में लेते रहें ये एंटी- कैंसर फूड्स, आसपास भी नहीं फटकेगा यह रोग

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 04:09 PM (IST)

कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी हैं, जिससे दुनियाभर के भारी मात्रा में लोग शिकार हो रहें हैं। इससे बचने के लिए अपनी डेली रूटीन व डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत हैं। ताकि शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोका जा सके। इसकी चपेट में आने से बचने के लिए घरेलू चीजों का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे एंटी- कैंसर फूड्स के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से कैंसर के होने का खतरा कई गुणा कम हो सकता है...

nari,PunjabKesari

ग्रीन व हर्बल- टी

ग्रीन व हर्बल- टी में एंटी- वायरल, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- कैंसर गुण पाएं जाते हैं। ऐसे में रोजाना 2-3 कप इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ शरीर में कैंसर की कोशिकाएं पनपने से बचा जा सकता है। इसके सेवन से मुख्य रूप से लीवर, ब्रेस्ट, फेफड़ों व स्किन कैंसर होने का खतरा कम होता है। साथ ही जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है उन्हें वेट लॉस करने में भी मदद मिलेगी। 

nari,PunjabKesari

फल और हरी सब्जियां

फल और सब्जिया में सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाएं जाते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही इन पौष्टिक चीजों का सेवन करने से ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। आप ताजी सब्जियों को बनाकर या इसे सलाद को तौर पर भी खा सकते हैं। इसके अलाव सब्जियों और फलों का जूस निकाल कर भी पिया जा सकता है। साथ ही बाहर के जंक व ज्यादा मसालेदार भोजन को खाने से बचना चाहिए। 

मछली 

जो लोग नॉन वेजिटेरियन है वे मेडिटेरेनियन डाइट यानि भूमध्यसागरीय शैली की चीजों को डाइट में शामिल कर सकते है। मगर रेड मीट की जगह मछली का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इससे कैंसर से बचाव होने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही इसे बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से कैंसर होने का खतरा कई गुणा कम होगा। 

टमाटर 

टमाटर में मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण कैंसर से लड़ने की शक्ति प्रदान करता हैं। रोजाना इसे सब्जी में मिलाकर कर या कच्चा खाने से फायदा होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट लाइकोपीन शरीर को कैंसर की चपेट में आने का खतरा करीब 18 प्रतिशत कम करता है। 

nari,PunjabKesari

फलियां और दाल

प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से यह कैंसर की कोशिकाएं बढ़ने से रोकते हैं। इससे शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने से पैक्रियाज और अन्य कैंसर होने का खतरा कम होता है। बात अगर फलियों की करें तो इसमें मौजूद पोषक तत्व बड़ी आंत को स्वस्थ रखने में मदद करती है। 

अंगूर

अंगूर के सेवन से भी कैंसर से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन और पॉलीफेनॉल्स तत्व कैंसर के कणों को बढ़ने से रोकते हैं। कैंसर से बचने के लिए लाल रंग के अंगूर सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कैंसर के साथ दिल से जुड़ी परेशानियों के होने का खतरा भी कम होता है। 

लहसुन, अदरक और प्याज

सब्जी का स्वाद बढ़ाने के साथ ये चीजों के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का भी काम करते हैं। इनके सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज कंट्रोल में रहने के साथ कैंसर होने के खतरे को कम करने में फायदेमंद होते हैं। आप चाहे तो अदरक के रस को चाय में मिलाकर भी पी सकते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static