गर्मियों में बच्चों को बीमारियों से कोसो दूर रखेगा Watermelon, हैल्थ को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 11:26 AM (IST)

गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है ऐसे में इस मौसम में उमस के कारण शरीर को कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। खासकर बच्चों की इम्यूनिटी पॉवर कमजोर होती है जिसके कारण उन्हें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इस मौसम में बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप उन्हें हैल्दी डाइट का सेवन करवा सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज बच्चों की हैल्थ के लिए इस मौसम में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस मौसम में तरबूज खिलाने से बच्चों को क्या-क्या फायदे होंगे...

शरीर को रखेगा हाइड्रेट 

तरबूज में विटामिन-ए, सी, बी, फाइबर, पौटेशियम, आयरन और 90 प्रतिशत से भी ज्यादा पानी पाया जाता है ऐसे में गर्मियों में तरबूज खाने से बच्चों को शरीर हाइड्रेट रहेगा। इसका सेवन करने से इस मौसम में उनके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी। 

PunjabKesari

पाचन रहेगा हैल्दी 

इसमें डाइट्री फाइबर पाया जाता है जिसके कारण यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से इस मौसम में पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी, पेट फूलना जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। 

मजबूत होगी हड्डियां 

तरबूज को कैल्शियम और मैग्नीशियम का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चों की हड्डियों का विकास करने में भी मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन बच्चों की हड्डियां कमजोर होती हैं उन्हें एक्सपर्ट्स 200 ग्राम तरबूज खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है जो दांतो के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी होगी मजबूत 

तरबूज में विटामिन-सी कॉम्पेलक्स पाया जाता है जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि इसका सेवन करने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण, नर्वस सिस्टम का विकास और मेटाबॉल्जिम बूस्ट करने में सहायता मिलती है। 

दिल को भी रखेगा हैल्दी 

गलत खान-पान के कारण बच्चे हार्ट संबंधी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं ऐसे में आप उन्हें तरबूज खिला सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट हार्ट हैल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह बच्चों की कार्डियोवैस्क्यूलर हैल्थ सुधारने में मदद करता है। 

कब खिला सकते हैं बच्चे को तरबूज? 

आप बच्चे को 6 महीने की उम्र के बाद ठोस आहार देना शुरु कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप बच्चे को तरबूज दें इसमें बीज न हो। तरबूज मैश करके या फिर प्यूरी बनाकर आप उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static