वजन घटाने के लिए ही नहीं, ये 6 फायदे लेने के लिए भी पीएं जीरे वाला पानी

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 05:20 PM (IST)

जीरा हमारे खाने में इस्तेमाल होने वाला एक बेहद मसाला है। इसकी खुशबू और स्वाद खाने में जान डाल देते हैं। जीरा सेहत को सुधारने के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जीरे में थाइमॉल नाम का एक केमिकल होता है जो हमारे पाचन तंत्र को एक्टिव करता है। इसका सेवन शरीर में फैट और कार्ब्स के पाचन में मदद करता है। हर सुबह एक ग्लास जीरा-वॉटर पीने से शरीर को फायदा होता है। चलिए आपको बताते हैं जीरा वॉटर बनाने का तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में... 

जीरा वॉटर के फायदे 

पाचन तंत्र के लिए 

 

जीरे में एंटी-गैस केमिकल होते हैं जो गैस से जुड़ी सभी समस्याओं को खत्म करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद थाइमॉल पैंक्रियाज को सक्रीय करते हुए उसे बाइल जूस बनाने का निर्देश देता है। इससे भोजन को बेहतर तरीके से पचाया जाता है। 

लिवर के लिए फायदेमंद 

जीरे में मौजूद केमिकल थाइमोक्विनोन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये लिवर में होने वाली सूजन को कम करने और उसके काम को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है। 

एंटी-कैंसर गुण 

जीरा कैंसर की वजह कहे जाने वाले फ्री-रैडिकल्स को कोशिकाओं का नुकसान करने से रोकता है। इसमें मौजूद केमिकल शरीर को डीटॉक्स करते हैं। 

मोटापा करे कम 

Weight Loss Homemade Drinks Lemon Ginger Garlic Juice To Burn ...

वजन कम करने के लिए 1 चम्मच जीरे का नियमित सेवन करने लाभ मिलता है। इसके अलावा रोजाना जीरा वाॅटर का सेवन करने से शरीर से फालतू चर्बी निकल जाती है।

शरीर को करे हाइड्रेट

जीरा-वॉटर में 1 नींबू का रस और थोड़ा शहद डालें। सुबह इसका सेवन करने से ये आपके शरीर की कोशिकाओं को हाइड्रेटेड रखता है और वर्कआउट के दौरान महसूस होने वाली कमजोरी से बचाता है। 

प्रेगनेंसी में फायदेमंद 

जीरा प्रेगनेंट महिलाओं की कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। जीरा वाॅटर प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले पेट दर्द, गैस, पेट फूलना, रात में नींद ना आना, कब्ज जैसी कई समस्याओं का इलाज है। 

कैसे बनाएं जीरा वॉटर?

प्रेगनेंसी में जीरे का पानी: जानें ...

इसके नाम से ही साफ होता है कि इस हेल्थ ड्रिंक को बनाने के लिए चाहिए सिर्फ जीरा और पानी। इसके लिए रात में 1 ग्लास पानी में 2 बड़े चम्मच जीरा भिगोकर रख दें। अगली सुबह इस जीरे वाले पानी को एक उबाल आने तक उबालें। अब इसे छान लें और सिप लेकर पियें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static