चहल से पहले जिंदगी की पिच पर ये क्रिकेटर भी हुए बोल्ड, नहीं संभाल पाए अपनी शादी

punjabkesari.in Thursday, Mar 20, 2025 - 06:22 PM (IST)

नारी डेस्क: आज भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल  और धनश्री वर्मा हमेशा के लिए अलग हो गए हैं, जिससे लाखों फैंस का दिल टूट गया। युजवेंद्र चहल से पहले भी कई भारतीय क्रिकेटर्स ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कठिनाइयों का सामना किया और कुछ ने अपने जीवनसाथी से तलाक या अलगाव का फैसला लिया। आइए जानते हैं उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में जो अपनी निजी जिंदगी की पिच पर बोल्ड हो गए हैं। 

PunjabKesari

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच

कुछ समय पहले ही भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच की राहें अलग हुई थी। 4 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने सहमति से अलग होने क फैसला किया था। इनके तलाक की वजह तो सामने नहीं आई लेकिन इसके बाद हार्दिक का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा। वहीं नताशा अपने बेटे के साथ वापस अपने देश लौट गई है। 

PunjabKesari

 मोहम्मद शमी और हसीन जहां

 भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का रिश्ता काफी विवादों में रहा। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और विवाहेतर संबंध  का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट में चला और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।  हसीन जहां ने तलाक की अर्जी दी थी, हालांकि कानूनी प्रक्रिया अभी चल रही है।  यह मामला क्रिकेट जगत में काफी चर्चित रहा।  

PunjabKesari
 दिनेश कार्तिक और निकिता वंजारा

 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पहली शादी निकिता वंजारा से हुई थी।  शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेद होने लगे।  निकिता का अफेयर क्रिकेटर मुरली विजय के साथ हो गया।   इस कारण दिनेश कार्तिक ने निकिता से तलाक ले लिया।  बाद में दिनेश कार्तिक ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।  

PunjabKesari
विनोद कांबली और नोएला लुईस
 
भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने पहली शादी नोएला लुईस से की थी।  कुछ सालों बाद दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया और वे अलग हो गए।  कांबली ने बाद में मॉडल अंद्रिया हेविटसे दूसरी शादी की। उनका वैवाहिक जीवन विवादों में भी रहा, क्योंकि कांबली पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगा था।  

 

मनिंदर सिंह और उनकी पत्नी

भारतीय स्पिनर मनिंदर सिंह का वैवाहिक जीवन भी विवादों में रहा।  उनकी पत्नी से रिश्ता तनावपूर्ण  हो गया था और दोनों अलग हो गए।  मनिंदर सिंह ने शादी के बाद शराब और डिप्रेशन में कई साल बिताए।  बाद में उन्होंने दोबारा अपने जीवन को संभाला और कमेंट्री और कोचिंग में सक्रिय हो गए।  

PunjabKesari
मोहम्मद अजहरुद्दीन और नौरीन

 पूर्व भारतीय कप्तान  मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी पहली पत्नी नौरीन से तलाक लिया था।  नौरीन से उनके दो बेटे थे, लेकिन अजहरुद्दीन का अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी से हो गया।  इसके बाद उन्होंने नौरीन से तलाक लेकर संगीता बिजलानी से शादी कर ली।  
 हालांकि, संगीता बिजलानी से भी उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और वे अलग हो गए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static