Spoon Hacks: मस्कारा लगाने से लेकर आंखों की सूजन हटाने तक, जानें चम्मच के ब्यूटी हैक्स

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 03:41 PM (IST)

स्टील के चम्मच तो हर घर में आसानी से मिल जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ये चम्मच भोजन खाने के अलावा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, आप अपनी मेकअप रूटीन में इसे इस्तेमाल करके अपने कई काम आसान बना सकती है। चलिए जानते हैं कुछ चम्मच से जुडे़ ब्यूटी हैक्स...

पलके करें कर्ल

चम्मच आईलैश कर्लर की तरह काम करता है। ऐसे में पलके कर्ल करने के लिए इसे इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले चम्मच को ब्लो ड्रायर से थोड़ा गर्म कर लें। फिर धीरे व सावधानी से चम्मच के गहराई वाले हिस्से को पलकों के ऊपर रख दें। अपनी उंगलियों या मस्कारा ब्रश से सही दिशा में पलकों को किनारों से मोड़े। फिर हल्के से दबा दें। आपको परफेक्ट लैशेज मिल जाएगी।

PunjabKesari

विंग्ड आईलाइनर लगाएं

आजकल लड़कियों में विंग्ड आईलाइनर लगाने का ट्रेंड है। मगर इसे लगाने थोड़ा मुश्किल भरा काम माना जाता है। ऐसे में आप इसे चम्मच की मदद से आसानी से लगा सकती है। इसके लिए एक आंख बंद करके उसके ऊपरी हिस्से पर चम्मच रखें। फिर आईलाइनर लगा दें।

PunjabKesari

पफीनेस से पाएं छुटकारा  

अक्सर नींद पूरी ना होने से आंखों में सूजन पड़ने लगती है। ऐसे में आप चम्मच की मदद से अपनी इस परेशानी से छुटकारा पा सकती है। इसके लिए 2 चम्मच को फ्रिजर में रखकर ठंडा कर लें। आप आंखें बंद करके इनपर चम्मच के पिछले हिस्से को रखकर हल्का सा दबाएं। कुछ देर तक इसे रहने दें। आपको पहली बार में ही फर्क नजर आएगा।

PunjabKesari

टूटे मेकअप प्रोडेक्ट को करें ठीक

कई कॉम्पैक्ट पाउडर, फाउंडेशन जैसे मेकअप प्रोडेक्ट गिर कर टूट व बिखर जाते हैं। टूटे प्रोडेक्ट्स से मेकअप करने में परेशानी आती है। ऐसे में महिलाएं उसे बेकार समझकर फेंक देती है। मगर आप चम्मच की मदद से इसे पहले की तरह नया बना सकती है। इसके लिए इसके लिए टूटे प्रोडेक्ट पर रबिंग एल्कोहल की कुछ बूंदें डालें। उसके बाद इसे चम्मच द्वारा हल्के से दबाएं। इससे आपका प्रोडेक्ट थोड़ा सही व इस्तेमाल करने के काबिल हो जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static