Skin Care: त्वचा की कई समस्याएं दूर करेगा नारियल तेल और कपूर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 12:45 PM (IST)

त्वचा के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। आप चेहरे पर कुछ घरेलु चीजें इस्तेमाल करके भी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। नारियल तेल और कपूर आप त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल त्वचा को नैरिश करके नमी बरकरार रखने में मदद करता है। वहीं कपूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं कपूर और नारियल तेल लगाने से त्वचा पर क्या-क्या फायदे होंगे...

त्वचा को एलर्जी से दिलवाए राहत 

धूल, मिट्टी, प्रदूषण और तेज धूप के कारण त्वचा पर कई इंफेक्शन हो सकती है। कई महिलाओं को इससे एलर्जी भी हो सकते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर त्वचा पर लगाएं। एलर्जी और किसी भी तरह के इंफेक्शन से राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

नाखूनों के लिए फायदेमंद

नारियल तेल और कपूर दोनों में ही एंटी-फंग्ल तत्व मौजूद होते हैं। बरसाती मौसम में नाखूनों पर फंग्स इंफेक्शन हो जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में कपूर मिलाएं। दोनों चीजों से हल्का और गुनगुना तेल तैयार करके नाखूनों पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। नाखूनों पर हुआ फंग्ल इंफेक्शन ठीक हो जाएगा। 

PunjabKesari

झाइयां करे दूर 

खराब डाइट और अच्छी स्किन रुटीन को फॉलो न करने के कारण भी कई महिलाओं के चेहरे पर झाइयां हो सकती हैं। जिसके कारण चेहरा रुखा और बेजान दिखने लगता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप नियमित रुप से त्वचा की देखभाल के लिए नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं। इससे चेहरे पर होने वाली झाइंया ठीक हो जाएंगी। 

PunjabKesari

डैंड्रफ भगाए दूर 

बालों में रुखापन होने के कारण डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर बालों की मसाज करें। इससे बालों में मौजूद डैंड्रफ आसानी से निकल जाएगा। 

PunjabKesari

कील-मुहांसों से मिलेगी राहत 

नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नारियल तेल और कपूर के तेल का मिश्रण चेहरे पर लगाने से आप एक्ने, पिंपल जैसी समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं। नियमित रुप से दोनों चीजों का इस्तेमाल करने से त्वचा के कील-मुहांसे गायब हो जाएंगे। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static