नकली नहीं, असल में ही हैं दुनिया के ये खूबसूरत Places
punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 05:33 PM (IST)
दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत प्लेस है जिनको देखकर हम लोग अक्सर हैरत में पड़ जाते है। लोग सोचने पर मजबूत हो जाते है यह जगह क्या असल में ही इतनी खूबसूरत है या इनको फोटोग्राफी के जरिए खूबसूरत लुक दिया गया है और इन्हें नकली समझ कर बैठ जाते है। आज हम आपको कई खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जिनको देखकर आप कहेंगी यह सब नकली है असली नहीं। परन्तु असल में यह जगहें रियल में मौजूद है।
1. The Zhangye Danxia Landform Geological Park
यह पार्क चाइना में मौजूद है। यहां रंगीन पर्वतों की श्रृंखला बनी हुई है। इस पर्वत श्रृंखला पर दूर-दूर से इंद्रधनुष के सातों रंग जैसे गाढ़ा लाल, चटक पीला आदि रंग देखने को मिलता है।
2. The Cavern Temple (Batu Caves of Malaysia)
मलेशिया की बातू गुफाएं यहां आने वाले पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। बातू गुफ़ाओं के प्रवेश द्वार पर मुरुगन भगवान की सोने की मूर्ति है, जिसके आसपास हर वक्त बंदरों की सेना रहती है। यह पहाड़ी मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर से 13 किलोमीटर दूर बनी है।
3. The Waitomo Glowworm Caves
अंधेरे में लम्बी सुरंग में अंदर किसी छोर से हल्के नीले रंग की चमकदार रौशनी का नजारा आपको न्यूजीलैंड में समुद्र के किनारे पर देखने को मिलेगा। यह जगह न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में बनी है।
4. Baobab Boulevard Tree
इस पेड़ को 'गोरखचिंच पेड़' भी कहा जाता हैय़ यह विचित्र पेड़ मेडागास्कर के अफ्रीकी द्वीप में पाया जाता है। इस पेड़ का तना बहुत लंबा और मोटा होता है और पत्तिया बिल्कुल ही छोटी-छोटी होती है।
5. The Kawachi Fuji Gardens
जापान में स्थित यह खूबसूरत टनल चारों तरफ बैंगनी और सफ़ेद फूलों और हरे पत्तियों की बेलें बिछी हुई हैं। अपनी इसी खासियत की वजह से यह जगह दुनियाभर में मशहूर है।