मिनटों में बनाएं बथुआ का साग

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 09:30 AM (IST)

सर्दियों में बथुआ अधिक होने से लोग इसके परांठा, सब्जी और साग बनाकर खाते है। इसमें आयरन, विटामिन, कैल्शियम आदि तत्व होने से खून की कमी पूरी होने के साथ पाचन शक्ति मजबूत होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए इसे बनाने की रेसिपी लाएं है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

बथुआ- 1/2 किलो 
लहसुन- 5-6 कलियां (कटी हुई)
प्याज- 1 (कटा हुआ)
टमाटर- 1 (कटा हुआ)
अदरक- 1 चम्मच (कटा हुआ)
सूखी लाल मिर्च- 4-5
राई- 1/4 छैटा चम्मच 
जीरा- 1 चम्मच 
नमक- स्वादानुसार 
अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
तेज पत्ता- 1-2 
सौंफ- 1/4 चम्मच 
हींग- 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच 
हल्दी- 1 चम्मच 
तेल- आवश्यकतानुसार

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले बथुआ की पत्तियों को काट कर धोएं।
2. अब कुकर में बथुआ, पानी, 1/4 चम्मच नमक मिलाकर 2-3 सीटी बजाएं।
3. इसका एक्सट्रा पानी निकालकर मिक्सी में स्मूद पेस्ट बनाएं।
4. एक पैन में तेल गर्म करके उसमें तेज पत्ता, अजवाइन, जीरा, सौंफ, मेथी, धनिया पाउडर, राई, लाल मिर्च पाउडर, तेज पत्ता, हींग डालकर फ्राई करें।
5. अब प्याज लहसुन, अदरक व टमाटर डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
6. इसमें बथुआ का पेस्ट और जरुरतानुसार पानी डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। 
7. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर बटर‌ से सजाएं।
8. लीजिए आपका बथुआ बन कर तैयार है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static