सास के निधन की खबर सुनते ही बहू की भी हो गई मौत, दोनों का एक ही चिता में होगा अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 04:46 PM (IST)

नारी डेस्क: हाल ही में एक ऐसी घटना सुनने को मिली जिसे जानकर हैरानी तो होगी ही साथ ही हैरानी भी होगी कि आज के समय में भी कुछ रिश्ते बचे हुए हैं।  महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के वेदांत नगर में एक परिवार को उस समय दोहरी त्रासदी का सामना करना पड़ा जब सास के निधन की खबर सुनते ही बहू की दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौत हो गई।
 

यह भी पढ़ें:  यहां कार से भी ज्यादा महंगा है गोल्ड, 1-2 नहीं सीधा 4 लाख पहुंचा एक तोला सोना
 

 पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 6 नवंबर, 2025 को दोपहर 3:00 बजे पुष्प नगरी श्मशान घाट पर होगा। इस घटना से उनके रिश्तेदार और पड़ोसी गहरे सदमे और शोक में हैं। अपनी सास के निधन की खबर मिलते ही बासठ वर्षीय विजया परदेसी बेहोश हो गईं और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। 
 

यह भी पढ़ें:  देव दिवाली की रात इस जगह पर जरूर रखें दीपक
 

उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी सुरेश परदेसी की छियानवे वर्षीय मां रुक्मिणी रूपचंद परदेसी का नासिक में निधन हो गया। यह खबर सुनते ही  विजया परदेसी को घातक दिल का दौरा पड़ा। अब दोनों सास- बहू का एक साथ ही संस्कार होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static