नवरात्रि व्रत के दौरान भी रहेगा चेहरे पर चांद सा नूर जब लगाएंगे बादाम का Face pack

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 10:29 AM (IST)

नवरात्रि शुरु हो गई हैं और इस दौरान 9 दिनों का व्रत रखा जाता है और शाम को खाना खाया जाता है। ऐसे में कई महिलाएं कम ही खाती हैं और उनके चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है। त्योहारों में तो स्किन पर ग्लो होना बहुत जरूरी है पर पार्लर जाकर तो इंस्टेट ग्लो नहीं मिल सकता ना? ऐसे में आज हम आपको बादाम से बने कुछ फेसपैक के बारे में बताएंगे जिससे आपके चेहरे पर चांद सा नूर आएगा और  साथ में दाग-धब्बे, पिंपल्स और मुंहासें जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

बादाम पाउडर और कच्चा दूध

एक चम्मच बादाम पाउडर में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ कर लें। ये त्वचा को साफ करके इंस्टेंट ग्लो देता है।

PunjabKesari

बादाम पाउडर और मुल्तानी मिट्टी

इसे बनाने के लिए 1 चम्मच पिसी हुई मुल्तानी मिट्टी, कुछ बूंदें गुलाबजल और 2 चम्मच बादाम का पाउडर लें। इसे 10 मिनच तक चेहरे पर लगाने के बाद चेहरे को धो लें। ऑयली स्किन के लिए ये फेसपैक बेस्ट है।

बादाम और शहद

शहद स्किन को अंदर से moisturize करता है, बादाम के साथ इसे मिलाकर लगाने से स्किन को कई सारे फायदे मिलेंगे। इसे बनाने के लिए 4-5 बादामों को पीसकर उसमें शहद मिक्स करें। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगाने से भी आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा और स्किन की सारी प्रॉब्लम दूर हो जाएंगी।

PunjabKesari

बादाम और नारियल दूध

इस फेस पैक से चेहरे पर ग्लास सा ग्लो आता है। इस बनाने के लिए पिसे हुए बादाम में 2 चम्मच नारियल का दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। ये फेस पैक आपको स्किन टोन को हल्का करने में मदद करता है और साथ ही इससे निखरी हुई त्वचा भी मिलती है।

एलोवेरा जेल और बादाम

ये फेसपैक चेहरे के दाग को हटाता है और साथ ही रंगत निखारने में भी मदद करता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को पिसे हुए बादाम के साथ मिलाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ देर बाद साफ पानी से मुंह धो लें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static