2026 की डराने वाली हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, जानें आने वाले समय में क्या- क्या होगा!
punjabkesari.in Friday, Dec 19, 2025 - 05:58 PM (IST)
नारी डेस्क : बल्गेरिया की रहस्यवादी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक बार फिर अपनी कथित भविष्यवाणियों को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2026 को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणियां इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। श्रीलंका में बाढ़, जापान में भूकंप और कई वैश्विक घटनाओं के सच होने के दावों के बाद लोग 2026 को लेकर पहले से ज्यादा आशंकित नजर आ रहे हैं। 1911 में जन्मीं वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा, जिन्हें दुनिया ‘बाल्कन की नोस्ट्राडेमस’ के नाम से जानती है, ने कम उम्र में आंखों की रोशनी खो दी थी। दावा किया जाता है कि इसके बाद उनमें भविष्य देखने की शक्ति आ गई। बाबा वेंगा की करीब 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच होने का दावा किया जाता है। साल 1996 में निधन से पहले वे पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी थीं।
2026 में गहराएगा वैश्विक आर्थिक संकट?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2026 दुनिया के लिए एक गंभीर वैश्विक आर्थिक संकट लेकर आ सकता है। इस दौरान वैश्विक वित्तीय अस्थिरता बढ़ने की आशंका जताई गई है, जिसका सीधा असर आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में मंदी का खतरा गहरा सकता है, बैंकिंग सिस्टम पर दबाव बढ़ सकता है और रुपये समेत कई देशों की करेंसी की कीमत गिर सकती है। इसके साथ ही महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें महंगी हो सकती हैं। टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी भारी अस्थिरता देखने को मिल सकती है, जबकि सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
भारत-चीन समेत कई देशों में बढ़ेगा तनाव
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2026 में वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है, जिसका असर यूरोप और एशिया के कई देशों पर देखने को मिल सकता है। संकेत दिए गए हैं कि भारत-चीन सीमा पर तनाव और गहरा सकता है, जबकि ताइवान और दक्षिण चीन सागर को लेकर विवाद और तीखा हो सकता है। इसके अलावा दुनिया भर में नए राजनीतिक और सैन्य गठबंधनों के उभरने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि इन भविष्यवाणियों में किसी बड़े विश्व युद्ध की सीधी आशंका नहीं जताई गई है, लेकिन लंबे समय तक चलने वाले तनाव और अस्थिरता की स्थिति दुनिया के लिए चिंता का विषय बन सकती है।
यें भी पढ़ें : 35 लाख का बैग और 69 हजार की सेफ्टी पिन! 2025 के सबसे अजीब फैशन launches
क्या 2026 में होगा एलियंस से संपर्क?
बाबा वेंगा की सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणियों में से एक है एलियन लाइफ से संपर्क। कहा जा रहा है कि 2026 में इंसान का सामना किसी बाहरी ग्रह के जीवों से हो सकता है। इस भविष्यवाणी को 3I/ATLAS नाम के एक रहस्यमय अंतरतारकीय पिंड से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसे 1 जुलाई 2025 को चिली की ATLAS टेलीस्कोप से देखा गया था। वैज्ञानिक इसे सामान्य खगोलीय पिंड मानते हैं, लेकिन साजिश सिद्धांत इसे एलियन से जोड़ रहे हैं।
तकनीक करेगी इंसान की सोच को कंट्रोल?
बाबा वेंगा ने यह भी कहा है कि 2026 में तकनीक इंसान की सोच और फैसलों को प्रभावित कर सकती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीनों पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए यह भविष्यवाणी आज के दौर में काफी प्रासंगिक मानी जा रही है।
इंसान मशीनों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हो जाएगा।
नैतिक मूल्यों में गिरावट आ सकती है।
AI इंसानी निर्णयों को प्रभावित करने लगेगा।
क्लाइमेट चेंज से बढ़ेगी प्राकृतिक तबाही
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में साल 2026 को जलवायु परिवर्तन के लिहाज से बेहद खतरनाक बताया गया है। उनके अनुसार दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप, सुनामी, बाढ़ और भीषण गर्मी व लू जैसी प्राकृतिक आपदाएं भारी तबाही मचा सकती हैं। खास बात यह है कि वैज्ञानिक भी लगातार जलवायु परिवर्तन को लेकर चेतावनी दे रहे हैं, जिससे बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां और भी डरावनी और चिंताजनक नजर आती हैं।
यें भी पढ़ें : क्या अरावली पर्वतमाला खतरे में है? सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने खड़ा किया पर्यावरण संकट
रूस का नेता बनेगा वैश्विक शक्ति?
एक अन्य भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 में रूस का कोई नेता पूरी दुनिया के लिए डर का कारण बन सकता है। कई लोग इसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि इसकी पुष्टि केवल समय ही करेगा।
सच या सिर्फ संयोग?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां हमेशा से रहस्य और विवाद का विषय रही हैं। कुछ लोग इन्हें संयोग मानते हैं, तो कुछ भविष्य की चेतावनी। सच क्या है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि 2026 को लेकर इन दावों ने दुनिया की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

