Aamir Khan ने तीसरी शादी करके लव जिहाद किया? Baba Ramdev बोले- मैं तीन-चार शादियों का...

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 04:53 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की हालिया शादी को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने आमिर खान की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह किसी भी धर्म के लोगों द्वारा एक से अधिक शादियां करने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर जनसंख्या नियंत्रण और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी अपनी राय रखी।

बाबा रामदेव ने क्या कहा?

एक इंटरव्यू में बाबा रामदेव से आमिर खान की शादी और उससे जुड़े विवादों पर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि हर व्यक्ति को एक ही शादी करनी चाहिए और अपने परिवार व बच्चों की जिम्मेदारी अच्छे से निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह "तीन-तीन और चार-चार शादियों के समर्थक नहीं हैं, चाहे व्यक्ति किसी भी धर्म का हो।" साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने पर ध्यान देना चाहिए तथा समाज में प्रेम और सौहार्द बनाए रखना चाहिए।

PunjabKesari

जनसंख्या नियंत्रण पर भी रखी राय

बाबा रामदेव ने बातचीत के दौरान जनसंख्या नियंत्रण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीमित परिवार से बच्चों की बेहतर परवरिश संभव होती है और देश के संसाधनों पर भी संतुलन बना रहता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ रहने की अपील करते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम नफरत से समाज का कोई भला नहीं होता।

यें भी पढ़ें : गुणों से भरपूर मखाना इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए

'लव जिहाद' वाले सवाल पर दिया जवाब

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आमिर खान की शादी को 'लव जिहाद' कहा जा सकता है, तो बाबा रामदेव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी राय में इस उम्र में बार-बार शादी करने की बजाय रिश्तों को निभाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पहले के रिश्तों में सम्मान और अपनापन बना हुआ है, तो उन्हें भी महत्व देना चाहिए।

PunjabKesari

नितेश राणे ने भी दी थी प्रतिक्रिया

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने भी आमिर खान की शादी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने आमिर खान को लेकर अपनी राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि इस तरह के मामलों पर समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

यें भी पढ़ें : क्या आप भी सोते समय मुंह से सांस लेते हैं? हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत!

लगातार चर्चा में है मामला

आमिर खान की शादी और उस पर आए विभिन्न सार्वजनिक बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इस पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे अभिनेता का निजी फैसला मान रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static