अविनाश-ईशा के रिश्ते में आई दरार, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर कहा- मुझे मजबूर न किया जाए...

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 11:24 AM (IST)

नारी डेस्क : 'बिग बॉस 18' फेम अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान दोनों की नजदीकियों ने खूब चर्चा बटोरी थी और फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे। इसके बाद 'पति पत्नी और वो सीजन 2' में भी दोनों साथ नजर आए। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते में दरार आने और ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच ईशा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे उनके रिश्ते के टूटने और भरोसा खत्म होने की ओर इशारा माना जा रहा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में भरोसा करके गलती करने, पीठ पीछे धोखा मिलने और जरूरत पड़ने पर सबूत व नाम सार्वजनिक करने की बात कही है।

ईशा सिंह ने पोस्ट में क्या कहा?

ब्रेकअप और चीटिंग के आरोपों के बीच ईशा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उन लोगों पर निशाना साधा, जो एक तरफ रिश्तों को निजी रखने की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ खुद निजी बातों को सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाते हैं। ईशा ने लिखा कि उनके चुप रहने और शांति बनाए रखने के फैसले को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि जरूरत पड़ने पर वह अपनी बात नहीं रख सकतीं। एक्ट्रेस ने उस व्यक्ति के रवैये पर सवाल उठाया, जो रिश्तों को निजी बताता है, लेकिन खुद उनसे जुड़ी बातों को लोगों के सामने रख रहा है।

PunjabKesari

मुझे मजबूर ना किया जाए कि सबूत और नाम सामने रखने पड़ें

ईशा सिंह ने अपनी पोस्ट में आगे नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब कोई खुद निजी रिश्तों की बातों को लोगों के मनोरंजन के लिए पेश करता है, तो उसे दूसरों को प्राइवेसी का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि कोई व्यक्ति एक तरफ निजता की बात नहीं कर सकता और दूसरी तरफ खुद उसका उल्लंघन नहीं कर सकता। एक्ट्रेस ने चेतावनी भरे अंदाज में लिखा कि उन्हें इस हद तक मजबूर न किया जाए कि वह हर सबूत और उससे जुड़े लोगों के नाम सार्वजनिक करने पर उतर आएं, फिर चाहे इसका जो भी परिणाम हो। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस इसे अविनाश मिश्रा के साथ उनके रिश्ते में आई दरार से जोड़कर देख रहे हैं।

यें भी पढ़ें : महिला ने अपने 2BHK फ्लैट में ही 20 हजार कदम चलकर 14 Kg वजन घटाया

भरोसा करके गलती कर चुकी हूं

ईशा ने अपने नोट के आखिर में भरोसे और धोखे को लेकर भी बात की। उन्होंने लिखा कि वह पहले भी किसी पर भरोसा करके गलती कर चुकी हैं और उस व्यक्ति ने उन्हें पीठ पीछे धोखा दिया था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कुछ लोगों के लिए पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ना आसान होता है, इसलिए अब वह भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रही हैं। उनके इस बयान को फैंस उनके रिश्ते में विश्वास टूटने और भावनात्मक तकलीफ से जोड़ रहे हैं। हालांकि, ईशा ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर अविनाश मिश्रा का नाम नहीं लिया और न ही ब्रेकअप की स्पष्ट घोषणा की है।

PunjabKesari

अविनाश मिश्रा ने भी प्राइवेसी को लेकर शेयर की थी पोस्ट

इस विवाद के बीच अविनाश मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लोगों से मामले को यहीं खत्म करने और आगे बढ़ने की अपील की थी। अविनाश ने लिखा था कि पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए मुश्किल रहे हैं और अब इस बात को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने रिश्तों को निजी बताते हुए कहा था कि हर चीज को पब्लिक एंटरटेनमेंट या व्यूज और एंगेजमेंट पाने का जरिया नहीं बनाना चाहिए। साथ ही लोगों से अपील की थी कि उन्हें शांति से जीने दिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static