पीरियड्स में Urine रोकने की न करें गलती, बढ़ सकती हैं ये 4 परेशानियां

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2026 - 03:17 PM (IST)

नारी डेस्क : महिलाएं अक्सर पीरियड्स के दौरान साफ वॉशरूम न मिलने या ज्यादा ब्लीडिंग होने के डर से पेशाब रोककर रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि लंबे समय तक यूरिन रोकने की आदत ब्लैडर की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है? इससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का खतरा बढ़ने के साथ ब्लैडर की मांसपेशियों पर भी असर पड़ सकता है। पीरियड्स के दौरान पहले से ही पेट में ऐंठन और पेल्विक एरिया में असहजता रहती है। ऐसे में ब्लैडर का ज्यादा भरा रहना परेशानी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं पीरियड्स के दौरान पेशाब रोकने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं और इस समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पीरियड्स में पेशाब रोकने से हो सकती हैं ये 4 परेशानियां।

UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा

लंबे समय तक पेशाब रोककर रखने से ब्लैडर में यूरिन जमा रहता है। अगर ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं होता, तो यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल सकता है। इससे UTI का खतरा बढ़ सकता है। इस संक्रमण में पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा और पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। पीरियड्स के दौरान भी यूरिन रोकने से बचना चाहिए और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

PunjabKesari

पेट और पेल्विक एरिया में बढ़ सकती है असहजता

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन की समस्या होती है। ऐसे में लंबे समय तक पेशाब रोकने से ब्लैडर भर जाता है, जिससे पेट के निचले हिस्से में भारीपन और दबाव महसूस हो सकता है। इससे पहले से मौजूद असहजता और ज्यादा महसूस हो सकती है।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

ब्लैडर की मांसपेशियों पर पड़ सकता है असर

अगर कोई महिला नियमित रूप से लंबे समय तक पेशाब रोकने की आदत डाल लेती है, तो इससे ब्लैडर जरूरत से ज्यादा खिंच सकता है। लगातार ऐसा होने पर ब्लैडर की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचने और उसके सही तरीके से काम न करने का खतरा रहता है। कुछ मामलों में ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हो पाता और यूरिन लीकेज जैसी परेशानी भी हो सकती है।

गंभीर स्थिति में किडनी को हो सकता है नुकसान

लंबे समय तक पेशाब न कर पाने या ब्लैडर में लगातार यूरिन जमा रहने की समस्या को यूरिनरी रिटेंशन कहा जाता है। अगर यह समस्या गंभीर हो जाए और समय पर इलाज न मिले, तो यूरिन वापस किडनी की तरफ जा सकता है। इससे किडनी में सूजन और नुकसान होने का खतरा रहता है। हालांकि, सामान्य रूप से कुछ देर पेशाब रोकने से किडनी खराब नहीं होती, बल्कि लंबे समय तक बनी रहने वाली यूरिनरी रिटेंशन की समस्या चिंता का विषय है।

PunjabKesari

पीरियड्स के दौरान यूरिन से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

पेशाब की इच्छा को नजरअंदाज न करें: जब भी पेशाब करने की इच्छा हो, तो ज्यादा देर तक इसे रोककर न रखें। अपनी जरूरत के अनुसार समय पर वॉशरूम जाएं और ब्लैडर को पूरी तरह खाली करने की कोशिश करें।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं: पीरियड्स के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने से यूरिन नियमित रूप से पास होता है और यूरिनरी ट्रैक्ट की सेहत बनाए रखने में मदद मिलती है।

यें भी पढ़ें : देसी नुस्खा! मल के साथ बाहर निकल जाएगा Bad Cholesterol, दही में मिलाकर खा लें ये चीज़

प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का ध्यान रखें: मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी पैड नियमित रूप से बदलें। प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए तेज खुशबू वाले साबुन या केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। टॉयलेट के बाद हमेशा आगे से पीछे की तरफ सफाई करें।

संक्रमण के लक्षणों को नजरअंदाज न करें: अगर पेशाब करते समय जलन, बार-बार यूरिन आने की इच्छा, बदबूदार या धुंधला पेशाब और पेट के निचले हिस्से में दर्द हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। बुखार, कंपकंपी या पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने पर जल्द मेडिकल जांच करवाएं।

PunjabKesari

कब हो जाएं सतर्क?

अगर बार-बार पेशाब रोकने के बावजूद यूरिन पास करने में परेशानी होती है या ब्लैडर खाली नहीं होने का एहसास रहता है, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है। अचानक पेशाब बिल्कुल न आना और पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static