CBSE की वेबसाइट को हैक करने की कोशिश, सिर्फ 2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 07:22 PM (IST)

नारी डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोडर् (सीबीएसई) ने मंगलवार को बताया कि उसके पुनर्मूल्यांकन पोटर्ल पर ताबड़तोड़ साइबर हमले किए गए, लेकिन वेबसाइट पर यह सेवा फिर से शुरू कर दी गई है और 16,000 से अधिक छात्र अपने आवेदन पूरे कर चुके हैं। सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि आज जब हजारों छात्र सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन पोटर्ल का उपयोग कर रहे थे, तभी कुछ शरारती तत्वों ने साइबर हमलों की बौछार करके सेवाओं को ठप करने की कोशिश की। 
 

यह भी पढ़ें:  सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्‍म के मेकर्स को थमाया कानूनी नोटिस
 

 दो मिनट के भीतर 15 लाख हिट्स 

बोर्ड ने आगे बताया कि इस हमले के कारण सिर्फ दो मिनट के भीतर पोटर्ल पर 15 लाख (1.5 मिलियन) हिट्स दर्ज किए गए। इसके अलावा पोटर्ल पर अनधिकृत तरीके से फाइलों को खोलने के भी एक लाख से ज्यादा प्रयास देखे गए। बोर्ड ने कहा कि छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर हमने इस प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाया है, जिसमें सेशन की समय सीमा को बढ़ाना भी शामिल है ताकि पूरी प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और आसान हो सके। इससे पहले मंगलवार सुबह सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के बोडर् परीक्षा परिणामों के अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए अपना पोटर्ल खोला था। बोर्ड ने यह कदम नई शुरू की गई डिजिटल अंकन प्रणाली (डिजिटल माकिर्ंग सिस्टम) में गड़बड़यिों को लेकर लाखों छात्रों से शिकायतें मिलने के बाद उठाया है। कई बार की देरी के बाद बोडर् का यह पोटर्ल खुला है।
 

यह भी पढ़ें:  अजब प्रेम की गजब कहानी, बचपन से साथ पली- बढ़ी बहनों ने कर ली एक दूसरे से शादी 
 

साइबर हमले का शिकार बना यह पोर्टल

 शुरुआत में इसे छात्रों के लिए 29 मई को ही शुरू किया जाना था, लेकिन सीबीएसई ने एक पारदर्शी और त्रुटिहीन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इसे एक जून तक के लिए टाल दिया था। शिक्षा बोडर् का यह पुनर्मूल्यांकन पोटर्ल‘ऑन-स्क्रीन माकिर्ंग' प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच खोला गया है। बोडर् ने एक बयान में स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां (कॉपी) प्राप्त कर ली हैं। शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद साइबर हमले का शिकार बना यह प्लेटफॉर्म बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार दो जून से छह जून (आधी रात) तक खुला रहने की संभावना है। शिक्षा मंत्रालय ने इस ऑन-स्क्रीन माकिर्ंग पोटर्ल विवाद के बीच सीबीएसई और हैदराबाद की कंपनी‘कोएम्प्ट एडुटेक'को दिए गए ठेके के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static