अर्जुन कपूर ने शेयर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ तस्वीरें, अलग अंदाज में मनाते दिखे जन्मदिन

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 05:44 PM (IST)

आज बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्मदिन है। एक्टर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस खास मौके को एक्टर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में बहुत ही धूमधाम से मना रहे हैं। अर्जुन के इस खास दिन पर उनकी लेडी लव ने एक खास पोस्ट शेयर कर अपने पार्टनर को बर्थडे विश दी है। बॉलीवुड के कई और एक्टर और एक्ट्रेस भी अर्जुन को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। उनके फैंस भी मलाइका और अर्जुन की रोमांटिक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों ने फैंस को ज्यादा इंतजार न करवाते हुए अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी हैं। 

PunjabKesari

मलाइका ने खूबसूरत पोस्ट शेयर कर लिखा कैप्शन 

मलाइका अरोड़ा ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अर्जुन की तस्वीरों और वीडियो शेयर करते हुए बहुत ही सुंदर कैप्शन लिखा है। मलाइका ने लिखा कि- 'कोई तो विश मांग लो माई लव, मैं आशा करती हूं कि आपके सारी इच्छाएं और सपने पूरे हों। हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।'

PunjabKesari

बॉलीवुड सेलिब्रेटिज ने भी किया मलाइका की पोस्ट पर कमेंट 

मलाइका के द्वारा शेयर की गई अर्जुन और उनकी तस्वीरों पर कई बॉलीवुड सितारों ने हर्ट वाला इमोजी बनाकर दोनों को प्यार भरी शुभकामनाएं भी दी हैं। एक्ट्रेस तारा सुतारिया, रकुल प्रीत और एक्टर सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा जैसे सितारों ने दोनों को हर्ट वाली इमोजी के साथ प्यार भरी शुभकामनाएं भी दी। 

PunjabKesari

'एक विलेन 2' और 'लेडी किलर' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं अर्जुन 

अगर बात एक्टर अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो एक्टर बहुत ही जल्द फिल्म 'एक विलेन 2' और 'लेडी किलर' में नजर आने वाले हैं। अर्जुन इससे पहले भी सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आ चुके हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इससे पहले भी अर्जुन 'सरदार का ग्रैंडसन में नजर आए थे', जिसमें दर्शकों ने अर्जुन के अभिनय को बहुत सराहा भी था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static