क्या तेजस्वी और करण करने जा रहे हैं शादी? जानें वायरल वेडिंग कार्ड का सच

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 02:27 PM (IST)

टीवी एक्टर करण कुंद्रा यंगस्टर्स में खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं बिग में उनकी और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आई। ऐसे में दोनों के फैंस इस जोड़ी की शादी होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर करण ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी नए म्यूजिक वीडियो सेव द डेट (Save The Date) नाम का एक टीजर शेयर किया। इस वीडियो के बाद दोनों के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं।

करण कुंद्रा के नए म्यूजिक वीडियो का वीडियो

बता दें, करण कुंद्रा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो उनकी शादी का इनविटेशन कार्ड नहीं है। दरअसल, करण एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उससे जुड़ी एक वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया में शेयर की। इस म्यूजिक वीडियो में करण कुंद्रा बिग बॉस 15 फेम अकासा सिंह के साथ नजर आएंगे। मगर वीडियो की सच्चाई जाने बगैर उनके फैंस इसे करण व तेजस्वी की शादी का इनविटेशन कार्ड समझ गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)


फैन्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हो रहे हैं। बता दें, बिग बॉस 15 के बाद से ही #Tejran के फैन्स यह उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी कारण वीडियो के पीछे का सच जाने बिना तेजरन के फैंस की खुशियों का कोई ठिकाना नही हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि 'यकीन नहीं हो रहा कि हम लोगों का सपना इतनी जल्दी पूरा होने जा रहा है।' अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, 'क्या आप सच में शादी करने वाले हैं?'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AKASA (@akasasing)


सगाई को लेकर भी उड़ी थी अफवाह

बीते कुछ दिनों पहले करण कुंद्रा को तेजस्वी प्रकाश के घर पर भी स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इनतस्वीरों और वीडियो में करण कुंद्रा के माथे पर तिलक लगा दिखाई दे रहा है। इसके बाद से ही उनके फैंस में यह अफवाह उड़ने लगी कि तेजस्वी के साथ उनकी सगाई हो गई है। वहीं करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के घर पर उनकी मम्मी-पापा की एनिवर्सरी की पार्टी पर गए थे।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static