बच्चों के लिए बनाएं सेब का हलवा

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 04:54 PM (IST)

रोजाना एक सेब खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। मगर कई बच्चे ऐसे होते हैं जो सेब को खाने से कतराते हैं। ऐसे में अगर आपके बच्चे भी सेब खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप उन्हें सेब का हल्वा बना कर खिला सकती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

सर्विंग- 2-3 लोग

सेब- 1 
सूजी- 1 छोटी कटोरी 
देसी घी- 1-2 छोटे चम्मच
किशमिश- 8-10
दूध- 1/2 लीटर
शक्कर- 6-8 छोटे चम्मच 
काजू- 5--6 (कटे हुए)
बादाम- 5-6 (कटे हुए)
नारियल- 2-3 छोटे चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
पिस्ता- 1 छोटा चम्मच
केसर के धागे- 4-5
दालचीनी पाउडर- चुटकीभर

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले सेब का छिलका उतार कर बारीक काट लें।
2. अब एक पैन में घी गर्म करके सूजी को मध्यम आंच पर भूनें।
3. सूजी के सुनहरा होने पर इसमें दूध डालकर लगातार चलाते रहे।
4. इसमें सेब डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।
5. अब चीनी डालकर लगातार चलाते हुए 5 मिनट पकाएं।
6. हलवे में नारियल, बादाम, काजू, किशमिश, केसर और दालचीनी डालें।
7. करीब 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
8. तैयार हलवे को ड्राई-फ्रूट्स से गार्निश करें।
9. लीजिए आपका सेब का हलवा बनकर तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static