रिसेप्शन में छाया अंशुला कपूर का खूबसूरत अंदाज़, न मंगलसूत्र, न चूड़ा... सुर्ख लाल साड़ी ने जीता दिल
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 10:19 AM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड के कपूर परिवार में शादी की खुशियां अभी भी बरकरार हैं। 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर के लिए मंगलवार शाम मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस खास शाम में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नई नवेली दुल्हन अंशुला कपूर के एलिगेंट और अलग अंदाज़ की रही।
सुर्ख लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं अंशुला कपूर
रिसेप्शन के लिए अंशुला ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल चुना। उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल की डिजाइन की हुई सुर्ख लाल बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी। इस साड़ी के साथ उन्होंने कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज और कंटेंपररी ड्रेपिंग को चुना, जिसने उनके पूरे लुक को एक अलग पहचान दी। बिना किसी भारी-भरकम स्टाइलिंग के भी अंशुला बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आईं।
शादी के बाद पहली बार पहना लाल रंग
रिसेप्शन की तस्वीरें अंशुला ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद यह उनका पहला सेलिब्रेशन था, इसलिए उन्होंने इस मौके के लिए लाल रंग चुना। उनके मुताबिक, यह रंग उनके लिए नई शुरुआत, खुशियों और प्यार का प्रतीक है।
बाकी नई दुल्हनों से बिल्कुल अलग था उनका लुक
अंशुला के रिसेप्शन लुक की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने पारंपरिक नई दुल्हनों की तरह मंगलसूत्र, चूड़ा और मांग में सिंदूर नहीं लगाया। इसके बजाय उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल और क्लासी रखा। उन्होंने कुंदन की खूबसूरत जूलरी, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, हल्का मेकअप और क्लासिक हेयर बन के साथ अपना पूरा लुक कंप्लीट किया। उनका यह मिनिमलिस्ट स्टाइल सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनके इस सादगी भरे लेकिन रॉयल अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ब्लू शेरवानी में छाए रोहन ठक्कर
अंशुला के पति रोहन ठक्कर भी रिसेप्शन में बेहद स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने ब्लू रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें उनका लुक काफी डैशिंग लग रहा था। दोनों ने वेन्यू के बाहर पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए कई तस्वीरें खिंचवाईं और सभी का अभिवादन किया। न्यूलीवेड कपल की शानदार केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई।
ये भी पढ़ें: मां की 42 साल पुरानी निशानी ओढ़कर दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, दिखा पंजाबी-गुजराती विरासत का संगम
कपूर परिवार और बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाई शाम की रौनक
रिसेप्शन पार्टी में कपूर परिवार के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे। जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर ने अपने ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान खींचा। वहीं सदाबहार अभिनेत्री रेखा की मौजूदगी ने इस खास शाम को और भी यादगार बना दिया।
स्टाइलिश अंदाज़ में पहुंचे अनिल कपूर और बोनी कपूर
अनिल कपूर हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश बंदगला सूट में नजर आए। वहीं बोनी कपूर व्हाइट सूट और ब्लैक ट्राउजर में बेहद स्मार्ट दिखाई दिए। बेटी की शादी और रिसेप्शन की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। पूरे समारोह के दौरान वह मेहमानों का स्वागत करते और परिवार के साथ खुशियां बांटते नजर आए।
बॉबी देओल का क्लासी लुक, जैकी श्रॉफ निभाई अपनी खास परंपरा
रिसेप्शन में अभिनेता बॉबी देओल ब्लैक सूट में बेहद क्लासी अंदाज़ में पहुंचे और उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। वहीं अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी पुरानी परंपरा निभाते हुए इस बार भी गिफ्ट के रूप में एक पौधा लेकर पहुंचे। उन्होंने अंशुला और रोहन को पौधा भेंट कर उन्हें खुशहाल और हरियाली से भरे जीवन का आशीर्वाद दिया। उनका यह अंदाज़ हमेशा की तरह लोगों का दिल जीत गया।
सोशल मीडिया पर छाया अंशुला का रिसेप्शन लुक
रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खासकर अंशुला कपूर का सिंपल, एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने बिना ज्यादा तामझाम के बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज़ में खुद को पेश किया। अंशुला कपूर ने अपने रिसेप्शन लुक से एक बार फिर साबित कर दिया कि खूबसूरती सिर्फ भारी गहनों या पारंपरिक दुल्हन वाले लुक में ही नहीं, बल्कि सादगी और आत्मविश्वास में भी होती है। उनका यह अंदाज़ अब सोशल मीडिया पर फैशन लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
रिसेप्शन में छाया अंशुला कपूर का खूबसूरत अंदाज़, न मंगलसूत्र, न चूड़ा... सुर्ख लाल साड़ी ने जीता दिल

