मां की 42 साल पुरानी निशानी ओढ़कर दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, दिखा पंजाबी-गुजराती विरासत का संगम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 05:56 PM (IST)

 नारी डेस्क: बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद से ही अंशुला का सादगी भरा ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। उनके इस लुक की सबसे खास बात रही उनकी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर की 42 साल पुरानी यादगार निशानी, जिसे पहनकर उन्होंने अपने इस खास दिन को और भी भावुक बना दिया।

मां की 42 साल पुरानी विरासत को बनाया ब्राइडल लुक का हिस्सा

अपने वेडिंग डे पर अंशुला कपूर ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ रेड, ऑरेंज और ब्लश पिंक टोन वाला खूबसूरत लहंगा पहना। इस लहंगे के साथ उन्होंने अपनी मां मोना शौरी का 42 साल पुराना गोल्ड टिश्यू और जरदोजी वर्क वाला दुपट्टा ओढ़ा। यह दुपट्टा उनके पूरे ब्राइडल लुक का सबसे भावुक और खास हिस्सा बन गया।

लहंगे में दिखी पंजाबी विरासत की झलक

अंशुला के एंटीक रोज, ब्लश और म्यूटेड गोल्ड रंग के लहंगे पर बेहद बारीक काशीदा एम्ब्रॉयडरी और समृद्ध जरी वर्क किया गया था। लहंगे के बॉर्डर पर बनी फुलकारी ने पंजाबी संस्कृति और विरासत को खूबसूरती से दर्शाया।

ससुराल की परंपरा को भी दिया सम्मान

अंशुला के वेडिंग दुपट्टे पर फुलकारी के साथ बांधनी घरचोला वर्क भी देखने को मिला। चूंकि उनके ससुराल वाले गुजराती हैं, इसलिए उनके ब्राइडल लुक में गुजरात की पारंपरिक कला की झलक भी शामिल की गई। इस तरह उनके वेडिंग आउटफिट में पंजाबी और गुजराती दोनों संस्कृतियों का खूबसूरत मेल देखने को मिला।

सिंपल ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

अंशुला ने अपने ब्राइडल लुक को बेहद एलिगेंट रखा। उन्होंने बेबी पिंक रंग का चूड़ा पहना और मृणालिनी चंद्रा द्वारा डिजाइन किए गए खूबसूरत कलीरे कैरी किए। वहीं उनकी ज्वेलरी लेबल रानीवाला और अमीगोस रिजवान की थी, जिसने उनके लुक में शाही अंदाज जोड़ दिया।

मिनिमल मेकअप में दिखीं बेहद खूबसूरत

अंशुला ने अपने वेडिंग लुक के लिए लाइट और नेचुरल मेकअप चुना। सिंपल हेयर बन के साथ उन्होंने अपने पूरे ब्राइडल लुक को क्लासी और एलिगेंट बनाए रखा। उनका यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अंशुला कपूर का यह ब्राइडल लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि मां की यादों, पारिवारिक विरासत और दो संस्कृतियों के खूबसूरत मिलन की कहानी भी बयां करता है। आपको अंशुला कपूर का यह ब्राइडल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static