शादी के 20 साल बाद फिर दुल्हा- दुल्हन बना ये मशहूर कपल, बच्चों के सामने खाई कसमें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 04:07 PM (IST)

नारी डेस्क:  एक्ट्रेस ज्योतिका ने अपने स्टार पति सूर्या के साथ शादी की कसमें फिर से दोहराईं। इस जोड़े ने शादी के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। यह जश्न किसी परफेक्ट रिश्ते का नहीं, बल्कि उन कमियों, तालमेल, त्याग और समझ का था जिन्होंने उनके साथ के सफर को आकार दिया है। ज्योतिका ने इंस्टाग्राम पर सूर्या के साथ मिलकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की कसमें फिर से दोहराईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyotika (@jyotika)

 

 

वीडियो के साथ एक इमोशनल नोट भी था, जिसमें उन्होंने अपनी कसमों, अपने बच्चों और साथ में बनाई गई ज़िंदगी को फिर से याद किया। उन्होंने अपने रिश्ते को "परफेक्ट समझ वाला, लेकिन हम दोनों में कमियों वाला रिश्ता" बताया। वीडियो के कैप्शन में इसे "द सीक्वल" (अगला भाग) नाम दिया गया। कैप्शन में लिखा था- "शादी की कसमें फिर से दोहराना, हमारे प्यार और तकरार के 20 सालों का जश्न। और नहीं, यह किसी परफेक्ट शादी का जश्न नहीं है। यह कमियों, तालमेल, समझ, त्याग और एक-दूसरे को निस्वार्थ भाव से प्यार करने का जश्न है। यह 'हम' का जश्न है। हम एक-दूसरे के लिए जैसे बन गए हैं, उसका जश्न।" "
PunjabKesari

पोस्ट में आगे लिखा था-  तनी अजीब बात है - एक सपना जो असलियत से बहुत दूर लगता था, अब वह असलियत बन गया है जिसके बारे में मैं अपनी पूरी ज़िंदगी सपने देखती रहूंगी! तो ये हैं मेरी कसमें - मैं खुश रहने का वादा करती हूं — मैं ज़िंदगी का जश्न मनाने का वादा करती हूँ —  एक कसम कभी शिकायत न करने की थी—  "मैं शुक्रगुज़ार होने का वादा करती हूँ - क्योंकि हर सुबह मैं उस इंसान की बाहों में जागती हूँ जो मेरी रक्षा करता है, और अपने प्यारे बच्चों के लिए जिन्होंने मेरी ज़िंदगी को एक मकसद दिया है। और मुझे जीने की वजह दी है। मैं सेहतमंद रहने का वादा करती हूँं— चौथा वादा है अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छी मां बनना।

PunjabKesari
सूर्या से वादा करते हुए, ज्योतिका ने कहा कि वह एक 'इम्परफेक्ट' (पूर्ण नहीं) पत्नी बनी रहेंगी और अपनी दोस्ती को भी संजोकर रखेंगी। उन्होंने लिखा- “मेरे सूर्या, मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा वही 'इम्परफेक्ट' पत्नी बनी रहूंगी, जो झगड़ती है और फिर सुलह कर लेती है, ताकि हर बार तुम्हारे और करीब आ सकूं। मैं वादा करती हूं कि हमारी दोस्ती को सबसे ज़्यादा अहमियत दूंगी — क्योंकि अपने बराबर का साथी, अपना राज़दार, गपशप करने वाला साथी और अपना सबसे अच्छा दोस्त — ये सब एक ही खास इंसान में मिलना बहुत मुश्किल है, जो तुम्हारा पति भी हो और तुम्हारे बच्चों का पिता भी। तो, हमारे अगले बीस सालों के नाम — हम 'इम्परफेक्ट' लोग, लेकिन हमारी समझ एकदम 'परफेक्ट'।”
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static