माउंट एवरेस्ट की उंचाई भी नहीं रोक पाई! एक ही सीजन में दो बार की चढ़ाई, अब मिलेगा पद्मश्री

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 02:59 PM (IST)

दुनिया में हर किसी का कोई न कोई सपना जरूर होता है। कोई यह चाहत रखता है कि वह दुनिया भर नें रिकॉर्ड बनाए और अपने देश और अपना नाम रोशन करे। आपमें से ऐसे बहुत से लोग होंगे जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना देखते होंगे लेकिन यह सपना हर किसी का पूरा नहीं होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए आपमें साहस और कढ़ी मेहनत करने का जुनून होना चाहिए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जिसनें एक बार नहीं बल्कि 5 बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है इतना ही नहीं एक ही सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली दुनिया की पहली महिला भी बनीं हैं अब उन्हें पद्मश्री भी मिलने जा रहा है। 

5 बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया 

हम जिस साहसी और जाबांज महिला की बात कर रहे हैं उसका नाम है अंशु जामसेनपा।  अंशु ने एक बार नहीं बल्कि 5 बार माउंट एवरेस्ट पर जाकर अपने देश का नाम रोशन किया है। 

एक ही सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की

PunjabKesari

अंशु का नाम इस पद्मश्री सम्मान में भी शामिल है। अंशु ने 5 बार तो एवरेस्ट की चढ़ाई की है लेकिन इसके साथ ही एक उन्होंने अपने नाम एक और उपलब्धि की है। दरअसल अंशु ने एक ही सीजन में 2 बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही हैं। 

अरूणाचल प्रदेश की हैं अंशु 

आपको बता दें कि अंशु अरूणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने  माउंटेनियरिंग की शुरुआत 2009 में की थी। कहते हैं न कि अगर आपमें आगे बढ़ने का साहस हो तो आपको कोई नहीं रोक सकता है। अंशु के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अंशु  एडवेंचर स्पोर्ट्स का हिस्सा बनी और रॉक क्लाइंबिंग करने लगी इसके बाद अरूणाचल माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के लोगों इस बारे में उनके पति को बताया और फिर उन्हें एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए काफी प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की ठानी। इसकी शुरूआत की और कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और आज सफलता उनके कदमों में हैं। 

सपने हुए सच 

इसके बाद अंशु एडवांस ट्रेनिंग कोर्स लेने लगी और तभी उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि पहाड़ों पर चढ़ाई करना तो उनका शौक हैं। अंशु ने पहली बार एवरेस्ट पर जीत हासिल करने पर कहा कि यह किसी खूबसूरत नजारे से कम नहीं था। उन्हें ऐसा लगा कि वह भगवान के करीब पहुंच गई हैं। अंशु की मानें तो वह जो नजारा कभी सपनों में देखती थी आज वह सच हो गया। 

PunjabKesari

मिल चुका है नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 

अब अंशु को अपनी इस सफलता के कारण पद्मश्री मिलने जा रहा है। इससे पहले उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा टेंजिंग नॉरगे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2017 से सम्मानित किया। 

5 दिन के अंदर दो बार एवरेस्ट पर फतह करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

PunjabKesari

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि अंशु जमसेन्पा ने पांच दिन में दो बार एवरेस्ट फतह करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला हैं। 

हम भी अंशु के इस जज्बे को सलाम करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static