अंकिता लोखंडे का Wedding Card लीक, शादी की डेट और दूल्हे का नाम ढूंढते रह गए लोग

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 05:21 PM (IST)

सेलिब्रिटी लाख कोशिशें कर लें लेकिन उनकी पर्सनल बातें लोगों से ज्यादा देर तक छिप नहीं सकती है। राजकुमार राव और पत्रलेखा के बाद अब  एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की शादी का कार्ड भी वायरल हो गया है।  सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस कार्ड में कहीं भी शादी की तारीख का जिक्र नहीं है।  बस 'दिसंबर 2021' लिखा हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sarya_Admirer (@sarya_admirer)

 

दरअसल अंकिता की दोस्त श्रद्धा आर्या ने हाल ही में शादी के कार्ड की एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए श्रद्धा ने  लिखा-और अब मेरी पसंदीदा लड़की की बारी है। अंकिता लोखंडे और विकी जैन आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अंकिता ने अपनी शादी के लिए रॉयल ब्लू कलर का कार्ड चुना है। 

PunjabKesari
इस कार्ड में सबसे पहले  वेडिंग कार्ड रिसीव करने वाले का नाम लिखा हुआ है। अंदर की तरफ उसे खोलते ही सुनहरे शब्दों में वेडिंग अंकिता और विक्की का नाम लिखा गया है और फिर मंत्रों के साथ शादी का निमंत्रण दिया गया है। 

PunjabKesari

इस कार्ड को लेकर दो चीजों का सबसे ज्यादा जिक्र हो रहा है। पहला ये कि अंकिता के साथ विकास नाम लिखा हुआ है क्योंकि विक्की जैन का रियल नेम विकास ही है। वहीं दूसरा  कार्ड में कहीं भी  शादी की तारीख का जिक्र नहीं है। इसके बावजूद इस कार्ड को खूब पसंद किया जा रहा है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static