कभी राज कपूर के गैराज में रहने को मजबूर थे Anil Kapoor, आज लंदन-अमेरिका में भी है शानदार घर

punjabkesari.in Saturday, Dec 25, 2021 - 10:51 AM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्ट्रेस अनिल कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 1956 में मुंबई के चैम्बूर में जन्में अनिल कपूरे बॉलीवुड के सबसे फिट एंड हिट एक्टर में से एक हैं। 37 सालों से काम कर रहे अनिल कपूर ने इंडस्ट्री को की यादगार फिल्में दी है। उन्होंने एक समय में लगातार 13 हिट फ़िल्में दी है सिर्फ देश ही नहीं अपनी दमदार एक्टिंग ने अनिल ने विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई।

PunjabKesari

भले ही अनिल कपूर ने आज अपना एक मुकाम हासिल कर लिया हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास रहने के लिए घर नहीं था। जी हां, एक समय ऐसा भी था जब अनिल कपूर राज कपूर के गैराज में रहा करते थे। मगर, आज ना सिर्फ मुंबई बल्कि लंदन, अमेरिका और दुबई में भी उनके आलिशान घर है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

चलिए एक नजर डालते हैं उनके घरों पर...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

मुंबई के जुहू इलाके में बने इस घर में अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर, बेटे हर्षवर्धन केसाथ रहते हैं। यह घर सुनीता द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें मूवी रूम की सुविधा है। घर में लिविंग रूम को ट्रेडिशनल टच दिया गया है। यही नहीं, घर में उनके बच्चों के कमरे उनकी पसंद से ही तैयार करवाए गए हैं।

PunjabKesari

उन्होंने अमेरिका, कैलिफोर्निया में भी एक शानदार घर खरीद रखा है। यह घर उन्होंने तब खरीदा था, जब उनके बेटे हर्षवर्धन पढ़ाई करने के लिए वहां गए हुए थे। उन्हें घर की जरूरत थी इसलिए अनिल ने ऑरेंज काउंटी में एक 3BHK अपार्टमेंट खरीदकर बेटे को दे दिया। खबरों के मुताबिक, समुद्री तट पर बने इस घर की कीमत करीब 1 मिलियन डॉलर से भी अधिक है।

PunjabKesari

अनिल कपूर ने दुनिया के सबसे फेमस स्थानों में से एक दुबई में भी शानदार 2 BHK फ्लैट खरीद रखा है, जो उन्होंने फिल्म '24' की शूटिंग के दौरान खरीदा था। सूत्रों के मुताबिक, उनका यह घर डिस्कवरी गार्डन के पास अल फुरजान में मौजूद है।

PunjabKesari

बता दें कि अनिल कपूर लदंन में भी एक मेफेयर (Mayfair) अपार्टमेंट के मालिक है। यहां अनिल कपूर और उनके बेटे को कई बार देखा गया है। अनिल का कहना है कि यह घर उन्हें पुरानी दुनिया में ले जाता है इसलिए वो इसे बहुत पसंद करते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static