टीना अंबानी की होने वाली बहू को लगी मेहंदी, एक हाथ में ''गुरु मंत्र'' तो दूसरे में शिव-पार्वती की बनाई तस्वीर

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 03:55 PM (IST)

बी-टाउन में इन दिनों शादी की शहनाइयां की गूंज रही है। एक्टर विक्रांत मैसी के बाद अब बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी 20 फरवरी को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। जय अनमोल अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन कपल की मेहंदी सेरेमनी का फंक्शन हुआ जिसमें जया बच्चन से लेकर रीमा जैन तक कई सेलेब्स शामिल हुए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सोशल मीडिया पर अनमोल और कृशा शाह की मेहंदी सेरेमनी की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें कृशा हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं अगर बात करें होने वाली दुल्हन के लुक की तो इस दौरान कृशा ने मल्टीकलर का लहंगा पहना। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का दुपट्टा कैरी किया था। कृशा ने चोकर, मल्टीलेयर्ड हार, मांग टीका और इयररिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

कृशा के हाथों में लगी मेहंदी बेहद अनोखी थी। उन्होंने एक हाथ में मेहंदी से गुरु मंत्र लिखवाया तो वहीं दूसरे हाथ में भगवान शिव और पार्वती की तस्वीर बनवाई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

जय अनमोल और कृशा पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों ने सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बता दें अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। जहां जय अनमोल अपने पिता अनिल अंबानी का बिजनेस संभाल रहे हैं। वहीं मुंबई में जन्मीं कृशा शाह पेशे से सोशल वर्कर हैं। उन्होंने मुंबई के एक स्‍कूल से पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। कृशा ने लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स से सामाजिक नीति एवं विकास में डिग्री भी हासिल की है। जबकि कैलिफोर्निया विश्‍वविद्यालय से राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पढ़ाई की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static