पति दिव्यांग बच्चे को लेकर मारता था ताने, गुस्से में बेटे को मगरमच्छ की नदी में फेंक आई मां

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 12:36 PM (IST)

अकसर हम देखते हैं कि मां अपने बच्चे के लिए अपनी जान भी देने के लिए तैयार रहती है, तभी तो मां को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। पर जरा सोचिए जिस मां ने बच्चे को पैदा करने के लिए खुद की जान की बाजी लगा दी वह उस मासूम की जान कैसे ले सकती है। ऐसा देखने को मिला है कर्नाटक में जहां कलयुगी मां ने अपने बच्चे के साथ जो किया वह सुन लोगों का रिश्तों से विश्वाश ही उठ जाएगा। 

PunjabKesari
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली तालुक में 26-वर्षीया एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद अपने छह साल के  दिव्यांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। नदी से बच्चे का शव निकाला गया तो उसके शरीर पर गंभीर चोटें, काटने के निशान थे और उसका एक हाथ गायब था। इससे पता चलता है कि मगरमच्छ ने बच्चे का शिकार किया। 

PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि दंपती अक्सर अपने बड़े बेटे की स्थिति को लेकर एक-दूसरे से लड़ते थे। वह जन्म से ही बोल नहीं पाता था। उनका दो साल का एक और बेटा भी है। उन्होंने बताया कि सावित्री का 27-वर्षीय पति रवि कुमार बड़े बेटे की दिव्यांगता पर अक्सर उससे झगड़ा करता था और उससे सवाल करता था कि उसने ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया। कभी-कभी तो वह कथित तौर यह भी कह देता था कि 'बच्चे को फेंक दो'। 

PunjabKesari
पुलिस के अनुसार, शनिवार को सावित्री का फिर इसी बात पर पति से झगड़ा हुआ, जिससे नाराज होकर उसने कथित तौर पर अपने बड़े बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। पड़ोसियों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static